Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मेट्रो अस्पताल में 3डी तकनीक द्वारा एक साथ किया घुटना एवं कूल्हे का सफल आप्रेशन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 फरवरी: चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी मेट्रो अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने 3डी तकनीक द्वारा एक साथ घुटना एवं कूल्हे का सफल आप्रेशन करने में कामयाबी हासिल की है। ईराक से आए 37 वर्षीय राईद मोहम्मद एक ही साथ हिप व नी-रिप्लेसमेंट आप्रेशन के बाद फिर से अपने पैरों पर खड़े हो गए है। राईद पिछले कई वर्षाे से चलने फिरने में असमर्थ थे। भारत आकर उन्होंने कई अस्पतालों में अपना इलाज करवाना चाहा परंतु किसी भी जगह उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। राईद निराश होकर फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल में आए, जहां डॉ० सुजॉय भट्टाचार्य द्वारा उन्हें विश्वास दिलाया गया कि एक ही बार में उनके दोनों खराब जोड़ (कूल्हा व घुटना) एक साथ बदले जा सकते है। डॉ० सुजॉय ने 3डी तकनीक द्वारा एक ही साथ मरीज के कूल्हे तथा घुटने का प्रत्यारोपण किया। डॉ० सुजॉय ने बताया कि सर्जरी के दौरान न ही मरीज को ब्लड चढ़ाया गया न ही आईसीयू की जरूरत पड़ी। मरीज ने पहले दिन से ही बिना किसी दर्द के चलना चालू कर दिया।
मेट्रो अस्पताल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर डॉ० एसएस बंसल ने डॉ० सुजॉय व उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कुछ समय पहले तक इस तरह के आप्रेशन कराने में बहुत परेशानी होती थी क्योंकि सर्जन ऐसे आप्रेशन करने से कतराते थे, उसका कारण तकनीकी जटिलता व आधुनिक उपकरणों की कमी थी परंतु अब मेट्रो अस्पताल फरीदाबाद में नई एवं बेहतरीन 3डी तकनीक से मुश्किल रिप्लेसमेंट भी संभव है। डॉ० एसएस बंसल ने बताया कि इस तकनीक के बदले गए कूल्हे या घुटने में प्राकृतिक घुटने जैसा अहसास होता है और डिस-लोकेशन की आशंका न के बराबर होती है।

Related posts

DM डॉ. गरिमा मित्तल ने कोरोना रोकने के लिए उठाए कड़े कदम, जारी की गाईडलाईन!

Metro Plus

एडवांस्ड इंस्टीट्यूशन में 9 व 10 जून को लगाया जा रहा है जॉब फेयर

Metro Plus

बीपीएल व गैर बीपीएल परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है जिला कल्याण विभाग: यशपाल यादव

Metro Plus