Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

स्वच्छता पर निगम आयुक्त सख्त: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 11 जून: शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्वेश्य से नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने सफाई विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली । बैठक में एडिशनल कमिश्नर परमजीत चहल, कार्यकारी अभियंता मनदीप सिंह, एसडीओ, जेई के अलावा सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरीदाबाद के प्रत्येक क्षेत्र में सफाई कार्य उच्च गुणवत्ता एवं पूर्ण जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं, बल्कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और निरंतर निगरानी से संभव होता है।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, कॉलोनियों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखी जाए तथा कहीं भी कूड़े के ढेर अथवा गंदगी दिखाई न दे। उन्होंने सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया उन्होंने कहा सभी जॉन के अधिकारी वार्डो में निरीक्षण करते रहें। उन्होंने कहा निर्धारित स्थान के अलावा शहर में अन्य स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करें।

निगम आयुक्त ने आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई में तेजी लाने के निर्देश भी दिए, ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाएं नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा इन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को क्षेत्रवार निरीक्षण बढ़ाने, सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नियमित निगरानी रखने तथा जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे टीम भावना के साथ कार्य करें और फरीदाबाद को स्वच्छ, स्वस्थ एवं आदर्श शहर बनाने के संकल्प को साकार करने में अपना सक्रिय योगदान दें।

Related posts

आप भी है बंदरों से परेशान? नगर निगम द्वारा किया जा रहा है ये काम, पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus

CM के विशेष दूत के रूप में MLA राजेश नागर ने जनसंवाद कार्यक्रमों में सुनी लोगों की समस्याएं।

Metro Plus

कौशिक बंधुओं कि निवास पर बंधाईं देने वालों का तांता: त्यौहार जैसा माहौल बना

Metro Plus