Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में दसवी कक्षा के छात्रों द्वारा किया गया प्रतिभोज का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 फरवरी: ग्रेंड कोलम्बस इन्टरनेशनल स्कूल के प्रांगण में दसवी कक्षा के ‘अ और ‘ब विभाग के छात्रों ने अपने अध्यापकगण व प्रबंधकों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन किया। इस प्रतिभोज के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक सुरेश चंद्र थे। उनके साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या और मुख्य अध्यापिका भी सम्मिलित हुए। दसवी कक्षा के छात्रगण द्वारा संपूर्ण खाद्य सामग्री का आयोजन किया गया जोकि उन्होंने अपने माता-पिता के सहयोग से बनाया तथा सभी व्यंजनों को प्रांगण में व्यवस्थित ढंग से सुसज्जित किया गया।
सभी ने मिलकर इस भोजन का आनंद लिया। इस सामूहिक प्रतिभोज का मुख्य उद्वेश्य छात्रगण का समूह में रहकर मिल-जुल कर भोजन का आनंद लेना तथा भोजन को व्यवस्थित ढंग से ग्रहण करना तथा भोजन को व्यर्थ न छोडऩा और समुदायिक रूप में भोजन कराने का प्रबंध भी सीखा।
छात्रगण द्वारा यह प्रतिभोज बहुत ही उत्साह से किया गया तथा इस तरह मिलजुल कर कार्य करके उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास भी हुआ। निदेशक सुरेश चंद्र ने विद्यार्थियों तथा उनकी कक्षा अध्यापिकाओं के प्रयास की प्रशंसा की।

Related posts

सरकार व NSUI आमने सामने: प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने नेहरू कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला

Metro Plus

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया संविधान दिवस पर संविधानिक मूल्यों के महत्व को उजागर!

Metro Plus

कृष्णपाल गुर्जर ने किया डॉ.एसएस बंसल व उनकी कार्डिक टीम को सम्मानित।

Metro Plus