Metro Plus News
फरीदाबाद

शान्ति निवास चर्च डब्ल्यूएफसीएस की टीम ने वृद्ध-वृद्धाओं के साथ बिताया दिन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 फरवरी: शान्ति निवास चर्च की डब्ल्यूएफसीएस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सेंट मेरी होम वृद्धाश्रम में जाकर वृद्ध-वृद्धाओं के साथ पूरा दिन बिताया एवं उनको अपने हाथों से बना खाना भी खिलाया। इस अवसर पर श्रीमती रीना कोहली, श्रीमती मंजू, श्रीमती डेविड, श्रीमती नीलम सिंह, श्रीमती क्रिस्टीना सोनी, रेनू कोजूर, श्रीमती ऐलिशिबा, श्रीमती प्रीति एम जेम्स, श्रीमती बिन्नी नाथ, रेचल, श्रीमती सुमन लाल, श्रीमती रूबी मसीह, श्रीमती गुडवीन चाल्र्स सहित अन्य महिलाओं ने प्रात: 9 बजे वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां रह रहे सभी वृद्ध-वृद्धाओं का आशीर्वाद लिया एवं उनसे बातचीत की। उसके पश्चात सभी ने अपने-अपने घरो से बनाये गये खाने को उन वृद्ध, वृद्धाओं को परोसा जिसे उन्होंने काफी पंसद किया।
इस मौके पर शान्ति निवास चर्च डब्ल्यूएफसीएस की सभी महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि बुजुर्गो का सम्मान करने से पुण्य के भागीदारी बनते है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गो का साया सदैव हमारे ऊपर रहना चाहिए क्योकि उनके द्वारा दिया गया आशीर्वाद अमृत की तरह होता है जो कि हमारे जीवन को बुलंदियों पर पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि वह आज के इस कार्यक्रम के लिए शान्ति निवास चर्च के पास्टर एम.पी.सोना एवं समस्त कमेटियों का आभार जताते है जिन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए हमे सुनहरी मौका दिया। उन्होंने कहा कि वह अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी आग्रह करते है कि वह इन बुजुर्गो की सहायता एवं इनके साथ समय अवश्य ही बिताये ताकि इन्हें इस बात का अहसास ना हो कि यह अकेले है।
इस मौके पर डब्ल्यूएफसीएस की महिलाओं ने बुजुर्गो को जहां खान-पान की सामग्री दी वही उनके रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाले सामान भी दिया जिसे पाकर सभी वृद्ध वृद्धाओं काफी खुश हुए और उन्होंने सभी महिलाओं को खुश रहो का आशीर्वाद दिया।

Related posts

एडी स्कूल में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया

Metro Plus

भारत विकास परिषद द्वारा राजकीय विद्यालय में बच्चों को जूते वितरित किए गए

Metro Plus

बीजेपी-आरएसएस के नफरत के बाजार में कांग्रेस ने खोली मोहब्बत की दुकान: राहुल गांधी

Metro Plus