Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

भारत विकास परिषद् संस्कार ने किए छात्रों को जूते वितरित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 फरवरी: भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा संचालित संत कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग सभी 100 बच्चों को रोटरी क्लब संस्कार के सहयोग से जूते वितरित किए। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् संस्कार के अध्यक्ष संजीव शर्मा, सचिव संदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष अनुभव माहेश्वरी और रोटरी क्लब संस्कार के अध्यक्ष संदीप सिंघल एवं कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मनमोहन कोचर, संजय मित्तल, अनिल गर्ग इत्यादि सदस्य भी उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि मुजेसर स्थित भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा संचालित संत कबीर स्कूल में लगभग 100 बच्चों को मुफ्त शिक्षा के साथ वर्दी, पुस्तकें आदि भी वितरित की जाती हैं ।

Related posts

गणतन्त्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर होली चाईल्ड पब्लिक स्कूल में हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल

Metro Plus

11 से 15 सितंबर तक महा जनसंपर्क अभियान: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में औद्योगिक इकाइयों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है: DC विक्रम सिंह

Metro Plus