Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जाट समाज ने IAS प्रमोट होने पर ADC सतबीर मान को दी मुबारकबाद


Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 8 अगस्त:
जाट समाज फरीदाबाद के महासचिव एच.एस. मलिक के नेतृत्व में हाल ही में HCS से IAS प्रमोट हुए ADC सतबीर सिंह मान को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर श्री मलिक ने कहा कि सतबीर सिंह मान ने फरीदाबाद जिले में कई पदों पर रहकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया। लोगों की समस्याओं को भी इन्हें गंभीरता से सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कई HCS अधिकारियों को प्रमोट कर IAS का दर्जा दिया है।

इस अवसर पर टी.एस. दलाल, शिवराम तेवतिया, जितेंद्र चौधरी, रामरतन नरवत सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में किया गया आर्ची यादव को सम्मानित

Metro Plus

हरियाणा पंचायत चुनावः अगले सप्ताह तक रिव्यू पेटीशन डालेगी याचिकाकर्ता

Metro Plus

प्राईवेट सैक्टर में 75% हरियाणवी युवाओं को आरक्षण देने का फरीदाबाद IMT इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन विरोध जताया!

Metro Plus