Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

किड्स गार्डन ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव: नन्हे मुन्हे छात्रों ने दी अपनी मनमोहक प्रस्तुति

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 20 फरवरी: चावला कॉलोनी स्थित किड्स गार्डन द्वारा अपना वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अरूण बजाज ने शिरकत की। इसके अलावा विशेष अतिथि के तौर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौतम चौधरी व नीलकंठ मंदिर के प्रधान अमर बंसल ने शिरकत की।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वाईके माहेश्वरी ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि व अन्य अतिथिगणों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुभारम्भ हुआ। किड्स गार्डन के नन्हे मुन्हे छात्रों ने पंजाबी डांस, बटरफ्लाई डांस, हन्नी बन्नी, हरियाणवी डांस आदि मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
नन्हे मुन्हे छात्रों की प्रस्तुति इतनी मनभावन थी कि पांडाल में मौजूद अभिभावक भी अपने आपको थिरकने से नहीं रोक पाए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की डॉयरेक्टर संगीता सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस मौके पर मुख्य रूप से सरस्वती शिक्षण संस्थान की संस्थापक कमलेश माहेश्वरी, सरस्वती शिशु सदन बल्लभगढ़ की डॉयरेक्टर मंजुल माहेश्वरी, अनुभव माहेश्वरी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में किड्स गार्डन की प्रिंसिपल पुष्पा चावला ने अभिभावकों व अतिथियों का धन्यवाद किया।

Related posts

निजी स्कूलों की लूट-खसोट व मनमानी का खुलकर विरोध कर रहे हैं अब अभिभावक

Metro Plus

DAV शताब्दी महाविद्यालय में स्टूडेंट डेवलपमैंट प्रोग्राम का आयोजन

Metro Plus

हुकम सिंह बने SI से प्रमोट होकर इंस्पेक्टर, पुलिस कमिश्नर ने लगाए स्टार।

Metro Plus