Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शिवजयंती के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज ने निकाली शिव यात्रा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 फरवरी: शिवजयंती के अवसर पर नीलम बाटा रोड़ स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज केंद्र से शिव रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा को मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी सेन्ट्रल फरीदाबाद विरेन्द्र विज व विशिष्ठ अतिथि के रूप में डीसीपी ट्रेफिक पूर्ण चंद पवांर, एसीपी क्राइम राजेश चेची, मेयर सुमन बाला, रेनू भाटिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ यात्रा एनआईटी केंद्र से चलकर नेहरू ग्राउंड होते हुए एक नंबर, पांच नंबर, नीलम चौक पहुंची और वहां से वापिस केंद्र पर आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर डीसीपी सेन्ट्रल फरीदाबाद विरेन्द्र विज ने कहा कि शिवजयंती महोत्सव हम सदियों से मनाते आ रहे हैं। लेकिन ब्रहमाकुमारीज ने शिव जयंती को मनाने का कारण बताया व साथ ही शिव संदेश देकर दुनिया में शांति फैलाने का काम कर रहे हैं। पूर्ण चंद पंवार ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज हर त्यौहार को बड़ी ही सादगी से मनाते है और आज शिव जयंती पर भी रथ यात्रा निकालना बहुत ही सुंदर है, इससे हर व्यक्ति तक शिव आगमन का संदेश पहुंचेगा। साथ ही ब्रह्माकुमारीज द्वारा सिखाए जा रहे गुणों को भी लोग देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज हर कोई दुखी है यदि किसी को असली सुख और शांति चाहिए तो वह ब्रह्माकुमारीज सेंटर में ही आए। इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज एनआईटी केंद्र की प्रमुख बीके ऊषा ने कहा कि शिव परम पिता परमात्मा है वह निराकार है वह सब के लिए अच्छा करता है हमें परमात्मा के प्रति धन्यवादी रहना चाहिए।
इस अवसर पर बीके पूनम, बीके प्रिया, बीके सुन्दर भाई, योग शिक्षिका, बीके ज्योति व अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

नेशनल हेराल्ड केस में जमानत मिलने के बाद कांग्रेस ने किया पीएम मोदी पर जमकर वार

Metro Plus

FPSC द्वारा हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में बंसी विद्या निकेतन ने बाजी मारी।

Metro Plus

The Modern School में उपायुक्त द्वारा पौधारोपण किया गया

Metro Plus