Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब संस्कार ने पुष्प व चन्दन से खेली होली, राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी भी दर्शायी गयी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 मार्च: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कार द्वारा होली मंगल मिलन में सभी सदस्यों ने जमकर मस्ती की तथा सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाइयां दी।
क्लब के प्रधान संदीप सिंघल ने बताया कि रोटरी की एक प्राथमिकता ये भी है कि हम अपने त्योहारों को इस प्रकार मनाएं की सभी को सदैव उसका एक सुखद अनुभव रहे। उसी को चरितार्थ करने हेतु होली केवल पुष्प व चन्दन से खेली गयी ताकि ना ही पानी व्यर्थ हो और ना ही किसी को भी किसी प्रकार का कष्ट पहुंचे।
क्लब की प्रथम महिला कविता सिंघल द्वारा सभी महिलाओं को मांग टीका सजाकर तथा वृन्दावन की भांति चन्दन से सभी के मुख पर राधे-राधे की छाप लगाकर सभी का स्वागत किया गया। क्लब की महिलाओं ने नृत्य कलाकारों के साथ खूब मस्ती में झूमकर डांस किया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी भी दर्शायी गयी और सभी ने बृज के गीतों पर खूब ठुमके लगाए और पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। सभी ने राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी को पुष्प वर्षा करके पूरी तरह फूलों से ढक दिया। होली मंगल मिलन के सुंदर आयोजन की सभी सदस्यों ने प्रशंसा की तथा कार्यक्रम के प्रायोजक करमचंद शर्मा व सुमन शर्मा को बधाई दी।
रोटरी संस्कार के होली कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन पप्पू सरना व वीना सरना, असिस्टेंट गवर्नर राजेश मेंदीरत्ता व संगीता मेंदीरत्ता, अमित जुनेजा के साथ साथ रोटरी मिड टाउन प्रधान सुधीर व नूपुर जैनी, रोटरी क्लब ईस्ट से गुलशन व सीमा नारंग, रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल टाउन के प्रधान अनिल गुप्ता व संगीता गुप्ता तथा रोटरी कॉस्मोपोलिटन प्रधान संजय व रूचि चन्दा, रोटरी सेन्ट्रल से जगदीश सहदेव भी सपत्नीक विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related posts

Movable Toilet बनाने वाली नन्हें वैज्ञानिकों को PM Modi करेंगे सम्मानित

Metro Plus

भाजपाईयों की स्मार्ट सिटी में हवाएं भी हो गई जहरीली: अवतार भड़ाना

Metro Plus

रोटेरियन महेन्द्र बब्बर ने गोल्फ टूर्नामेंट के अंदर नेट विनर में हासिल किया दूसरा स्थान

Metro Plus