Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मेडिचेक अस्पताल में अब सस्ते रेटों पर इलाज करा सकेंगी गर्भवती महिलाएं

मेडिचेक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए की गई मां कार्ड की लॉन्चिंग
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 मार्च: शहर के जाने-माने मेडिचेक अस्पताल ने गर्भवती महिलाओं खासकर गरीब परिवार से संबंधित महिलाओं के लिए मां कार्ड नामक एक प्रीवलेज कार्ड लांच किया है। विशेष बात यह रही कि इस लांचिंग के मौके पर 10 गर्भवती महिलाओं को मेडिचेक अस्पताल की डॉयरेक्टर डॉ० रंजीता द्वारा यह मां कार्ड बिल्कुल नि:शुल्क प्रदान किया गया।
डॉ० रंजीता ने बताया कि इस कार्ड से गर्भवती महिलाओं को 9 महीने तक किफायती दरों पर सम्पूर्ण जांच प्रदान की जाएगी।इस तरह का कार्ड दिल्ली-एनसीआर में पहली बार लॉन्च किया गया है जिसमें 9 महीनों तक माँ एवं बच्चे के सम्पूर्ण स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जायेगा।
इस कार्ड के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को 9 महीने की देखभाल एवं जांचों के बारे में पूरी तरह से शिक्षित किया जायेगा ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की लापरवाही का खतरा न रहे और माँ तथा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ रहे। इस कार्ड के पैकेज में ओपीडी, जांच, अल्ट्रासाउंड अदि की सुविधाएं प्रदान की गयी है।
परिवार की साहूलियत का ध्यान रखते हुए इस कार्ड के फ्लेक्सी व फिक्स नाम से दो प्लान लॉन्च किये गए हैं।
फ्लेक्सी प्लान में परिवार 3 आसान किश्तों में पैसे भर सकते हैं जबकि फिक्स प्लान में परिवार एक साथ 9 महीनों की फीस भरकर 1000 रुपये बचा सकता है। यह कार्ड सभी गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगा।
इस कार्ड से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए मेडिचेक अस्पताल के मोबाईल नंबर 9899995069 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

12वीं के परिणाम में Kundan Green Valley स्कूल ने मारी बाजी

Metro Plus

भारत विकास परिषद संस्कार ने किया वर्दी वितरण

Metro Plus

राजकीय आर्दश वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर छात्र-छात्राओं को खिलाई टेबलेट

Metro Plus