Metro Plus News
फरीदाबाद

राणा आहुजा मर्डर केस के आरोपी 5 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 अप्रैल: शहर के सबसे चर्चित मर्डर केस राणा आहुजा केस में जहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, वहीं आज इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजीत सिंह सहित तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इस हत्याकांड से सीआईए इंचार्ज नवीन कुमार ने पर्दाफाश करने में सफलता पाई है। आज शनिवार को अदालत में सभी आरोपियों को जुडिशयल मजिस्ट्रेट अर्चना की अदालत में पेश किया गया। पीडि़त परिवार की ओर से शहर के जाने माने वकील दीपक गेरा पेश हुए। उन्होंने अदालत में सभी साक्ष्य प्रस्तुत किए। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी अजीत वगैरहा को 5 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि राणा आहुजा मर्डर केस के मुख्य आरोपी अजीत से पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा हुआ था कि मुख्य आरोपी अजीत अपने दूसरे साथी महमदपुर गांव के 2 सगे भाईयो आरोपी सुरेंद्र व आरोपी विरेंद्र के साथ 18 अगस्त, 2014 को राणा आहुजा को जमीन दिखाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। श्री आहुजा को एनआईटी स्थित उसके आफिस के पास से विरेन्द्र की वैगनआर कार में बिठा लिया और नहर पार बीपीटीपी में सुनसान जगह पर ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई थी। बाद में अंधेरा होने पर आरोपियों ने उनके गले में 20-20 किलो के वाट बांधकर उनकी लाश को नहर में फेंक दिया।
आरोपी अजित ने बतलाया कि उसका मृतक राणा के साथ 2 करोड़ 33 लाख का लेन-देन था जिस कारण अजित ने वीरेंद्र व सुरेंद्र दोनों सगे भाइयो को पैसों का लालच देकर उन्हें अपने साथ शामिल कर लिया। राणा आहुजा के मर्डर के तीनों आरोपियों को मुकदमा नं० 190 दिनांक 18-08-14 थाना एनआईटी धारा 365,302,201 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Related posts

Vidyasagar International SCHOOL के बच्चों ने अनोखे तरीके से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया

Metro Plus

शिक्षाविद् एवं जजपा नेता फौगाट ने लिया सरकार को आड़े हाथों, जानें कैसे?

Metro Plus

चोरों ने Axis बैंक का ATM उखाड़ा।

Metro Plus