Metro Plus News
फरीदाबाद

एफएमएस में हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ नव सत्र का शुभारम्भ

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 अप्रैल: सैक्टर- 31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में नवसत्र का प्रथम दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार की सीडब्लयूसी. के चेयरमैन एच.एस.मलिक, एफ.एमएस मैनेजिंग कमेटी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर व भारत सरकार में केन्द्रीय सचिवालय के कमिश्नर रहे ए. के.मलिक, एफ.एमएस सैक्टर-48 की पूर्व प्रधानाचार्या राज मलिक व बीसीआईएल की मैनेजर श्रेया मलिक मुख्य अतिथिगण थे। प्रात:कालीन सभा में हवन का आयोजन किया गया ताकि नववर्ष में नया व पवित्र वातावरण स्थापित हो जो बच्चों में नई स्फूर्ति व नया जोश पैदा कर सके।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर उमंग मलिक व प्रधानाचार्या श्रीमती शशिबाला ने बच्चों को बधाई दी।
विद्यालय के चेयरमैन एच.एस.मलिक ने बच्चों को समय की महत्ता व माता-पिता के सम्मान तथा नैतिक मूल्यों से अवगत करवाते हुए जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

FMS के छात्रों ने पुलिस स्टेशन का दौरा किया

Metro Plus

पूर्व पार्षद नरेश गोंसाई तथा ललित गोंसाई कब्जाना चाहते है सरकारी जमीन को: दीपक सचदेवा

Metro Plus

SDM अपराजिता ने कहा, बेरोजगार सक्षम योजना के तहत भत्तों के रूप में प्रदान की गई लाखों की धनराशि।

Metro Plus