Metro Plus News
दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए टेलिकॉम कंपनी टेलीनॉर ने एक नया प्लान पेश किया

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 18 अप्रैल: यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर 90 दिनों तक 25 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल कर पाएंगे। वहीं 25 रुपये का टॉकटाइम भी दिया जाएगा। हमारी मानें तो टेलीनॉर ने 73 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड 4जी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिनों की होगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर 90 दिनों तक 25 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल कर पाएंगे। वहीं 25 रुपये का टॉकटाइम भी दिया जाऐगा।
यह प्लान केवल नए यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इस प्लान का फायदा केवल वही यूजर्स उठा सकते हैं। जो अपना पहला रिचार्ज 73 का कराते हैं। इसके साथ ही जो यूजर्स यह रिचार्ज करा लेते हैं। जिसके बाद अगले महीने 47 का रिचार्ज करा सकते हैं। इसकी वैधता 28 दिनों की होगी। इसमें यूजर्स को 400 एमबी इंटरनेट की सुविधा दी जाऐगी।
इससे पहले कंपनी ने 103 का प्लान पेश किया है। जिसके तहत नए यूजर्स को 25 रुपये का टॉकटाइम दिया जाऐगा। साथ ही लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 25 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज लिया जाऐगा। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। यूजर्स को 3 महीने तक वॉयस कॉलिंग में रेट कटर के लिए कोई रिचार्ज नहीं कराना होगा। वहीं 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 4जी डाटा दिया जाऐगा। इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा दिया जाऐगा।

Related posts

हरियाली तीज के अवसर पर तिगांव में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

Metro Plus

राजनीति की PHD में माहिर धनेश अद्लक्खा का कद बढ़ा, जानिए कैसे?

Metro Plus

अक्षित दहिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हरियाणा का युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा: सचिन ठाकुर

Metro Plus