Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने धर्मपाल यादव के आयोजन की सराहना, कहा-समाज को एक मंच पर लाने की पहल

धर्मपाल यादव के निवास पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का स्वागत, स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

बल्लभगढ़, 15 सितंबर: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के सम्मान में विशेष चाय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक, शैक्षणिक, रोटरी एवं नागरिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यक्रम में पहुंचने पर चेयरमैन धर्मपाल यादव, दीपक यादव व उपस्थित अतिथियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में फरीदाबाद की मेयर परवीन बत्रा जोशी, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा, चेयरमैन हुक्म सिंह भाटी, फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहनपाल चौकर, संदीप टोनगर, धर्मपाल यादव के सुपुत्र दीपक यादव सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान हेमंत शर्मा, प्रमोद राणा, MSME के चेयरमैन वीर भान शर्मा, भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओं के प्रधान योगेश बंसल एवं राम भारद्वाज, Educator क्लब के प्रेसिडेंट रमेश डागर, बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान चंदर सैन शर्मा, रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट हरि किशन गोयल, विभिन्न आरडब्ल्यूए तथा आस-पास के क्षेत्रों के सामाजिक एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

चाय कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बल्लभगढ़ शहर सहित पूरे हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

आरती राव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए चेयरमैन धर्मपाल यादव को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने फरीदाबाद की मेयर, जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, रोटरी क्लबों तथा कार्यक्रम में पहुंचे सभी गणमान्य नागरिकों का भी हृदय से धन्यवाद किया।

इस मौके पर धर्मपाल यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का कार्यक्रम में उपस्थित होना शहरवासियों के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

बहुआयामी प्रतिभा की धनी श्रेया गुप्ता के इटेलियन स्टाइल अक्कापाला गाने को मिल रही है वाह-वाही।

Metro Plus

Tata Financial Services सैक्टर-16 हुडा मार्किट में खोली अपनी नई ब्रांच

Metro Plus

LED घोटाले में संलिप्त अधिकारियों को जेल भेजे सरकार : विकास चौधरी

Metro Plus