Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सोहनलाल छौकर के कार्यालय पर किया गया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जोरदार स्वागत

मैट्रो प्लस से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
सीकरी/फरीदाबाद, 24 अप्रैल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भाजपा जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह के सीकरी स्थित कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो की तादात में पहुंचे ग्रामीणों ने मनोहर लाल खट्टर का फूल माला एवं पगडी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित पंच, सरपंचो एवं मौजिज सरदारी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विकास कार्यो की जानकारी दी एवं उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा, महापौर सुमन बाला, विधायक विपुल गोयल, चेयरमैन अजय गौड, सुरेन्द्र तेवतिया, दीप भाटिया, धनेश अदलक्खा, विनोद चोधरी, महामंत्री देवेन्द्र चौधरी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर ने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र के विकास का ही परिणाम है कि आज सोहनपाल सिंह द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीण उमड़ कर पहुंचे है जिसका श्रेय सोहनपाल को भी जाता है जोकि पार्टी के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से ग्रामीणों की समस्याओं को हल करवाने में अपनी अह्म भूमिका निभा रहे हैं।
जिला महामंत्री सोहनलाल छौकर द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित भीड़ ने सोहनपाल छौकर का कद काफी ऊंचा भी किया। क्योंकि बहुत ही कम समय में इस तरह का आयोजन कर सोहनपाल छौकर ने पृथला विधानसभा क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ का प्रमाण पेश किया जिसकी सभी ने प्रशंसा भी की।
इस अवसर पर नरेंद्र चैयरमैन, पप्पू नंबरदार, रणधीर सरपंच , सुरेन्द्र सरपंच, तारा सरपंच, मनोज भाटि, रिछपाल सेनी, धीरज त्यागी, गुलशन सरपंच,टेकन सरपंच, इंद्राज सरपंच, अवतार सारंग, सत्यपरकश सरपंच, रामकुमार, राजेन्दर सरपंच छायसां, अमर सिंह सरपंच, रणधीर सरपंच, राजेश रावत प्रताप भाटी, एस .आर, रावत, किरण पाल सरपंच, निशान्त हुड्डा, चमन पहलवान, प्रीतम सिंह, जगदीश मालिक, योगेश, गुरुदत्त, रविकान्त, बीर सिंह, बिजेंडेर सरपंच, अशोक राणा सहित अन्य सैकडो ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत कर उनका पृथला विधानसभा क्षेत्र में आने पर आभार जताया।

Related posts

जॉर्डन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा 14 सदस्यीय भारतीय दल।

Metro Plus

DLF Industries Association honours Rotary District Governor

Metro Plus

रोटरी क्लबों के सहयोग से थैलासिमिया पीडि़त बच्चों की मदद के लिये रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus