Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अनिता शर्मा अस्पताल में भर्ती

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अनिता शर्मा बी.के.अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शरीर में हीमोग्लोबीन की कमी के चलते उन्हें यहां रक्त चढ़ाया जा रहा है। जैसे ही उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर उनके समर्थकों को मिली, वैसे ही उनसे अस्पताल में उनकी कुशलक्षेम पूछने वालों का तांता सा लग गया। एनएच की मंडल अध्यक्षा प्रियंका सरिता, बल्लभगढ़ मंडल अध्यक्षा संजू देवी, बडख़ल मंडल की अध्यक्षा राजवंती तो पूरे समय अस्पताल में ही डटी रही। इनके अलावा भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना, अशोक जिंदल आदि भी अनिता शर्मा का कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचे जिन्होंने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
बी.के.अस्पताल के डॉ०नवीन गर्ग की देखरेख में अनिता शर्मा का ईलाज चल रहा है।

Related posts

बडख़ल चौक से बाईपास रोड़ के दोनों तरफ के मकानों के लिए आखिर क्या दावा कर गए कृष्णपाल गुर्जर देखे।

Metro Plus

मोदी की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार ब्लास्ट केस में पहले काट चुका है सजा

Metro Plus

स्पा सेंटर संचालक झुठे रेप केस में फंसाकर करता था जबरन वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Metro Plus