Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

मोदी की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार ब्लास्ट केस में पहले काट चुका है सजा

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
नई दिल्ली ,24 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद रफीक नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1998 कोयंबटूर ब्लास्ट केस में दोषी रहे मोहम्मद रफीक को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मोहम्मद रफीक पर तमिलनाडू के बिजनेस मैन प्रकाश नाम के शख्स के साथ टेलिफोन पर बातचीत में पीएम मोदी को मारने की साजिश रचने का आरोप है। कोयंबटूर पुलिस ने ऐसे वक्त में रफीक को गिरफ्तार किया है। जब एक टेलीफ़ोनिक बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में कथित तौर पर सुना जा सकता है कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की योजना बना रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने वाले ऑडियो वायरल होने के बाद उन्होंने 1998 ब्लास्ट केस में अपनी सजा काट चुके मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 1998 कोयंबटूर ब्लास्ट केस में रफीक दोषी है और उसने अपनी सजा भी पूरी कर ली है। पुलिस ने कहा कि बातचीत मुख्यरूप से गाडय़िों के लिए पैसों से संबधित था। मगर अचानक ब्लास्ट मामले में दोषी रहे शख्स को यह कहते सुना जा सकता है कि हमने पीएम मोदी को खत्म करने की योजना बना ली है। जब 1998 में लाल कृष्ण आडवाणी कोयंबटूर शहर की यात्रा पर थे। तब हमने ही बम फिट किया था। गौरतलब है कि 1998 में कोयंबटूर में सीरियल बम ब्लास्ट हुए था। जिसमें करीब 58 लोगों की मौत हुई थी और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ था।

Related posts

फरीदाबाद को जलभराव मुक्त बनाने के लिए सभी विभाग मिशन मोड़ में करें कार्य: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

शिक्षित मनुष्य ही सुंदर समाज की रचना करते है: सीमा त्रिखा

Metro Plus

Metro Hospital के डॉ० सुजॉय भट्टाचार्य को सर्बिया देश ने दिया सर्जरी करने का सर्टिफिकेट

Metro Plus