Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

बडख़ल चौक से बाईपास रोड़ के दोनों तरफ के मकानों के लिए आखिर क्या दावा कर गए कृष्णपाल गुर्जर देखे।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 20 अगस्त:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के शहरों को सुंदर बनाने के लिए महत्वाकांक्षी परियोजना स्मार्ट सिटी के तहत फरीदाबाद में बडख़ल चौक से बाईपास तक बन रही सड़क का थीम अब पूरी तरह से तिरंगे पर आधारित होगा। सड़क पर प्रवेश करने से लेकर पूरी यात्रा के दौरान चलने वालों को तिरंगे का अहसास होगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्मार्ट सिटी, नगर निगम व एफएमडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्मार्ट सिटी नगर-निगम व एफएमडीए के अधिकारियों के साथ बडख़ल चौक से बाईपास तक स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित की जा रही सड़क का पैदल निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ पैदल चलते हुए उन्होंने सड़क की प्रत्येक बारिकी अधिकारियों को बताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क की गुणवत्ता विश्वस्तरीय होनी चाहिए और यह सड़क तिरंगा थीम पर तैयार कर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्र को समर्पित की जाएगी। इस पर सड़क के साथ-साथ बने मकानों पर पानी की टंकियों डिजीटल रोशनी से जगमग किया जाएगा। इस तरह का प्रयोग हाल ही में कश्मीर के लाल चौक को सजाने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर रोशनी के लिए लगाए गए खंभों पर भी तिरंगा लुक देने वाली लडिय़ां लगाई जाएंगी।
इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बडख़ल चौक से इंट्री का थीम भी तिरंगा रखा जाएगा और पूरी रेलिंग पर भी तिरंगा पेंट होगा। उन्होंने कहा कि तिरंगे को सम्मान देते हुए यह सड़क हम पूरी तरह से राष्ट्र को समर्पित करेंगे ताकि यहां से चलने वालों को अपने तिरंगे पर गर्व हो। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों तरफ बेहतरीन साईकिल ट्रैक तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही 1600 मीटर का यह रोड़ वाई-फाई होगा। इसके लिए आठ स्मार्ट पोल इस पर लगाए जा रहे हैं। यहां एक पोल के 200 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति आधा घंटा तक वाईफाई से हाई स्पीड इंटरनेट प्रयोग कर सकता है। अगले खंभे के पास जाकर फिर से आधा घंटा इंटरनेट प्रयोग कर सकते हैं।
इस मौके पर उनके साथ सीईओ स्मार्ट सिटी डॉ० गरिमा मित्तल, एमसीएफ स्मार्टसिटी, एफएमडीए के सभी एक्सईएन व परियोजना से जुड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

MLA मिड्डा पहुंचे चिलाना के घर, बोले मोदी-मनोहर कर रहे हैं देश- प्रदेश का चहुंमुखी विकास

Metro Plus

उपायुक्त ने किया बीके अस्पताल का दौरा, बोले पहले से कुछ सुधार

Metro Plus

Strive इंडस्ट्री क्लस्टर योजना को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रयास सराहनीय: संजीव शर्मा

Metro Plus