Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

श्रीराम मिलेनियम स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में 32 युनिट रक्त एकत्रित किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 8 मई: रोटरी क्लब फरीदाबाद आस्था के सहयोग से ग्रेटर फरीदाबाद के सैक्टर-82 स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 32 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अनुराधा गुप्ता के सहयोग से यह शिविर संभव हुआ जिसमें स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के माता-पिता ने भागेदारी की। खास बात यह रही कि मात्र एक दिन की सूचना पर भी 40 लोग रक्तदान करने के इरादे से स्कूल पहुंचे। शिविर में 32 युनिट रक्त एकत्रित करने में कामयाबी मिली जबकि चिकित्सीय कारणों से 8 मामले रद्द करने पड़े।
इस रक्तदान शिविर में स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती अनुराधा गुप्ता, रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष रोटेरियन सुभाष कुमार, सचिव रो. शशिकांत मूंधड़ा, उपाध्यक्ष रो. सी.पी. धारा, ट्रस्टी रो. जितेन्द्र अरोड़ा तथा रोटरी क्लब आस्था के प्रधान रो. प्रतीक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रो. राज भाटिया, पूर्व अध्यक्ष रो. नीरज भुटानी, कोषाध्यक्ष रो. दीपक प्रशाद विशेष तौर पर मौजूद थे।

Related posts

डबुआ मंडी में रेहड़ी वालों से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सरगना समेत दो गिरफ्तार

Metro Plus

भारत विकास परिषद और रोटरी क्लब ने रक्तदान शिविर में किया 51 यूनिट रक्त एकत्रित।

Metro Plus

Kundan Green Vallet School ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में Medal जीतकर धूम मचाई

Metro Plus