Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अनीता शर्मा की पहल पर दयाल नगर बस्ती में हुई राशन डिपो होल्डरों पर भारी छापेमारी

भाजपा सरकार में कोई धांधलेबाजी नहीं चलेगी: अनीता शर्मा
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 17 मई: पिछले काफी समय से दयाल नगर बस्ती में जनता की तरफ से राशन डिपो वालों द्वारा राशन वितरण में धांधली की शिकायतें मिल रही थी। सरकार से मिल रहे गेहूं बाजरा तथा दालें आम लोगों में नहीं बांटे जा रहे थे। राशन को कंफेड गोदाम से निकलते ही बाहर के बाहर ही बेच दिया जाता था। इसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने भाजपा की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अनीता शर्मा से की थी।
इस शिकायत को लेकर अनीता शर्मा ने जब उच्च अधिकारियों से बात की तो खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। इसी छापेमारी में पता लगा की कशिश अटैच ज्ञानचंद नाम के डिपो होल्डर ने बहुत बड़ी धांधलेबाजी कर रखी है। जिस के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया तथा अन्य डिपो होल्डरों के खिलाफ जांच टीम गठित कर दी गई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के बाद भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा है कि यह भाजपा सरकार है, इसमें कोई धांधलेबाजी नहीं चलेगी। इस धांधलेबाजी में यदि कोई बड़ा अफसर भी पाया गया, तो उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर अनीता शर्मा ने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे आधी रात खुले हैं, कभी भी कोई भी उनसे संपर्क कर सकता है। फिर चाहे वह अधिकारी किसी भी लेवल का हो उसके खिलाफ उचित से उचित कार्यवाही की जाएगी। अनीता शर्मा के प्रयासों से हुई कार्यवाही के बाद दयाल नगर की जनता में खुशी की लहर दिखाई दी।

 

Related posts

फौगाट पब्लिक स्कूल बना वॉलीबाल चैम्पियन

Metro Plus

भारत विकास परिषद् संस्कार ने किया मेधावी बच्चों, सहयोगी अध्यापकों को सम्मानित

Metro Plus

हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं: जसवंत पवार

Metro Plus