Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिरोटरीहरियाणा

रोटेरियन डा० सुषमा गुप्ता को नेशन प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 17 मई: शहर में कविता व कथा लेखन में उभरती प्रतिभा डा० सुषमा गुप्ता को उनके लेखन व समाजसेवा के कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए करनाल में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा आयोजित एक समारोह में नेशन प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार विख्यात फिल्म अभिनेता रजा मुराद के कर कमलों द्वारा डा० सुषमा गुप्ता को प्रदान किया गया। डा० सुषमा गुप्ता की इस उपलब्धि से एक बार पुन: फरीदाबाद का गौरव बढ़ा है। काव्य लेखन में सक्रियता के साथ-साथ वे रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कार की भी सक्रिय सदस्य हैं तथा राष्ट्रीय कवि संगम की फरीदाबाद इकाई की संयोजिका भी हैं। उनके लेखन को समय-समय पर काव्य की बड़ी-बड़ी हस्तियों द्वारा सराहा जाता रहा है। समय-समय पर उनकी लघु कथाओं व कविताओं को विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित भी किया जाता रहा है। इस सम्मान से पूर्व भी उनके लेखन कार्य को हिंदी सागर सम्मान , साहित्य गौरव अलंकार  व साहित्य रत्न आदि अनेक सम्मान प्राप्त हैं।
डा० सुषमा गुप्ता ने इस पुरस्कार के मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति की आभारी हैं। ऐसे उत्साहवर्धन से उन्हें लेखन कार्य में और ऊर्जा प्राप्त होगी।
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कार के प्रधान संदीप सिंघल ने भी डा० सुषमा गुप्ता की इस उपलब्धि पर क्लब के सभी सदस्यों की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वे उनके उज्जवल व स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हैं। क्लब के सदस्य को ऐसे सम्मान का मिलना क्लब के लिए अत्यन्त गौरव की बात है। इस समारोह में सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए सोनीपत के सपूत के परिजन, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, साहित्य एवं समाजसेवी प्रीति सुराना आदि सहित अनेक कलाकार एवं समाजसेवी शामिल हुए।

Related posts

नूंह, शाहपुर नंगली, टांई, हिरमथला में आफताब अहमद को जमकर मिला लोगों का समर्थन!

Metro Plus

Asha Jyoti Vidyapeeth स्कूल में एक अनोखी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

Metro Plus

मूलचंद शर्मा ने रोडवेज की बस रूकवा कर खुद टिकटे क्यों चेक करी? देखें!

Metro Plus