Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने दिया जुनैद के परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 30 जून: हरियाणा का भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव ही यहां की जीवन पद्वति और संस्कृति है और इसे हर हाल में कायम रखा जाएगा। ये विचार हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने खंदावली गांव में मृतक जुनैद खान के परिजनों से मुलाकात के दौरान व्यक्त किए। विपुल गोयल ने बल्लभगढ़ में हुई जुनैद की हत्या को दुखद बताते हुए कहा कि रेलवे पुलिस और हरियाणा पुलिस इस मामले में उचित दिशा में कार्रवाई कर रही है।
इस मौके पर मृतक के परिजनों ने उद्योग मंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विपुल गोयल ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि हरियाणा खासकर फरीदाबाद और आस-पास के क्षेत्र का आपसी भाईचारा ही इस क्षेत्र की पहचान है और ऐसी घटना राजनीति का विषय नहीं है। उन्होंने मृतक जुनैद खान के परिजनों को सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने खुद इस मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस मौके पर जुनैद खान के पिता जलालुद्दीन खान ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि उनके गांव और आस-पास के क्षेत्र में पहले इस तरह की कोई घटना नहीं हुई और सभी धर्म के लोगों का इस दुख की घड़ी में उनको साथ मिला है। विपुल गोयल ने मृतक के परिजनों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होने अपील की है कि इस मामले में किसी निर्दोष पर कार्रवाई ना हो और दुख की घड़ी में पीडि़त परिवार का ये धैर्य भी आपसी सौहार्द बरकरार रखने के लिए यहां के लोगों की कोशिश का परिचायक है।
इस मौके पर विपुल गोयल के साथ पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, बीजेपी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बीजेपी नेता राजेश नागर, बीजेपी पार्षद नरेश नंबरदार, छत्रपाल एडवोकेट, अनीता शर्मा, बिजेंद्र सागरपुर, डीसीपी विष्णु दयाल सहित कई नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

Chief Minister Manohar Lal presiding over a meeting with Shailender Kumar

Metro Plus

सावित्री पॉलीटेक्निक में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus

व्यापारिक संगठनों का ऐलान, बुधवार तक नहीं पकड़े अपराधी तो वीरवार से बंद रहेंगे बल्लभगढ़ के सभी बाजार

Metro Plus