Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा

मैट्रो प्लस से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 19 मई: सरस्वती शिशु सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 25 मैरिटों के साथ सराहनीय रहा। स्कूल के छात्रों द्वारा कार्मस संकाय में मयंक दीक्षित 472 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम व जिलेभर में द्वितीय स्थान पर रहा। इसकेअलावा ममता ह्यकलेर 441 अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय व अनमोल 439 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा। कार्मस संकाय में कुल 36 छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी जिनमें से 7 छात्रों ने मैरिट प्राप्त की। इसी तरह से साईंस संकाय रश्मि वशिष्ट 464 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर, पूजा 448 अंक प्राप्त कर द्वितीय और हिमानी 447 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। साईंस संकाय में कुल 63 छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी, जिनमें से 18 छात्रों ने मैरिट प्राप्त की। विद्यालय के चेयरमैन वाईके माहेश्वरी ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी।
इस मौके पर वाईके महेश्वरी ने तमाम विद्यार्थियों के साथ-साथ उन्हें पड़ाने वाले अध्यापकों व उनके माता- पिता को शाबाशी दी। स्कूल का नाम बड़ाने वाले विद्यार्थीगण बधाई के पात्र हैं। आगे चलकर भविष्य में एक दिन वे देश के कर्मठ, सच्चे व सजग होनहार नागरिक साबित होंगे। श्री महेश्वरी ने बताया कि मेधावी सूची में आने वाले विद्यार्थी वही होते हैं जो गहन चिंतन, मनन व एकाग्र ध्यान के साथ तल्लीनता से पढ़ाई में जुटे रहते हैं।

Related posts

विकलांग भी हमारे समाज का अभिन्न अंग है: दीपक यादव

Metro Plus

कोर्ट के चक्करों से बचने और ट्रैफिक चालान से सस्ते में छुटकारा पाने के लिए पढ़े पूरी खबर!

Metro Plus

अग्रसेन जयंती में शामिल होंगी देश-प्रदेश की अनेक हस्तियां

Metro Plus