Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर स्कूल के बच्चों ने किया अमूल डेरी का शैक्षिक दौरा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 मई: सैक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के करीब 100 बच्चों ने अमूल डेरी आईएमटी का शैक्षिक दौरा किया। रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी अमूल एक बहुत बड़ा ब्रांड है। इस शैक्षिक दौरे में ग्रेड 1 से 3 के छात्रों ने भाग लिया और मिलकर अमूल डेरी के बारे में जाना। वहां जाकर बच्चों को दूध उत्पादों जैसे मक्खन, पनीर विभिन्न प्रकार के दूध की पैकिंग और डिलीवरी के बारे में ज्ञान मिला।
इस मौके पर उनके साथ भागचंद जैन ने बच्चों के मार्गदर्शक बनकर उन्हें पुरे अमूल डेरी का न सिर्फ दौरा करवाया बल्कि सभी गतिविधियों के बारे में बारीकी से जानकारी भी दी। इस मौके पर उनके साथ स्कूल की अध्यापक मिस रिया, प्रेरणा, मनीषा और रेनू भी मौजूद रही। कंपनी के अधिकारियों ने प्लांट में बच्चों के पहुंचने पर स्वागत किया और उनको प्लांट संबंधी चीजों की जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारियों ने बच्चों को प्लांट संबंधी दी जानकारी के बारे में सवाल जवाब भी किए और सही जवाब देने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इससे संबन्धित जानकारी देते हुए स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा हम बच्चों को न सिर्फ आतंरिक शिक्षा देना बल्कि बाहर की होने वाली नई-नई चीजो से अवगत कराना भी है। स्कूल की हेडमिस्ट्रेस ज्योति चौधरी का कहना है की इस शैक्षिक दौरे ने बच्चों के अंदर बाहरी गतिविधियों के बारे में जानने की जिज्ञासा को बढ़ावा दिया है। बच्चों ने इस दौरे का काफी लुफ्त उठाया।

Related posts

केन्दीय राज्य मंत्री ने किया एनएचपीसी चौक ओवर ब्रिज का उद्वघाटन

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बादशाह खान सामान्य अस्पताल के परिसर में उपलब्ध करवाया 5-10 रूपये में स्वादीष्ट भोजन

Metro Plus

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल द्वारा अवार्ड लीडर ट्रेनिंग वर्कशाप में सक्रिय भागीदारी

Metro Plus