Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

आशा ज्योति विद्यापीठ में नन्हे सितारों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 मई: आशा ज्योति विद्यापीठ में ग्रीष्मावकाश से पहले बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेकों मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के सभी बच्चों को मनोरंजन के लिए प्ले सेंटर ले जाया गया, जहां बच्चों ने इस मौके का खुब आनंद उठाया।
इसके अलावा बच्चों के लिए स्कूल में ही पूल पार्टी का आयोजन किया गया। सभी नन्हे सितारों ने इस आनंदमय दिवस का विशेष उत्साह एवं खुशी से आनंद लिया, बच्चों ने खूब मस्ती के साथ डांस भी किया। इन नन्हे-फूलों के लिए जिस प्रकार के शुद्व एवं स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता होनी चाहिए वह वातावरण आशा ज्योति विद्यापीठ के आंगन में प्रदान किया जाता है।
इन गतिविधियों से हर्षित होकर विद्यालय की प्रधानाचार्या विधू ग्रोवर ने इन बच्चों के माता-पिता के सहयोग की सराहना करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि विद्यालय की सफलता में आप सभी का सहयोग सर्वोपरि है, और बताया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विद्यालयी स्तर पर इस प्रकार की गतिविधियां अत्यन्त आवश्यक हैं।

 

 

 

Related posts

फरीदाबाद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल

Metro Plus

निजी स्कूलों की लूटखसोट व मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन

Metro Plus