Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

थैलासीमिया से ग्रस्त बच्चों के साथ ADGP अलोक मित्तल ने पंजाबी व हरियाणवी गानों पर खूब ठुमके लगाए!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 6 नवंबर: फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया का हमेशा ही प्रयास रहा है की थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों को स्वस्थ व खुश रखा जाए। स्वस्थ रहने के लिए समय पर रक्त चढ़वाना, समय पर दवाईयां लेना, प्रभु का आशीर्वाद लेना के साथ-साथ बच्चों के लिए मनोरंजक यात्राओं का आयोजन करना।

इस कड़ी में थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों को अमृतसर चंडीगढ़ पंचकूला की यात्रा का आयोजन किया गया। कंयुनिटी सेंटर सैक्टर-15 फरीदाबाद से बस को नीरज चावला, सुनील किनरा, अनूप गर्ग, विजय कपूर, अनीता जैन, मोहिंदर खुराना व मनोहर पुनियानी के सहयोग से रवाना किया गया। बच्चों ने अमृतसर पहुंच कर स्वर्ण मन्दिर हरमिन्दर साहिब में माथा टेका व उनके स्वस्थ जीवन की अरदास की गई। वही साथ ही जलियांवाला बाग की यात्रा की। शाम को बच्चों को भारत पाकिस्तान बाघा बॉर्डर दिखाने ले जाया गया। जहां पर बच्चों ने देश भक्ति के गानों पर भारत पाकिस्तान बोर्डेर पर तैनात फोजियों के साथ खूब डांस किया। बच्चों का उत्साह देखने लायक था।

अमृतसर की यात्रा कर बच्चों को चंडीगढ़ पंचकूला लाया गया। पंचकूला में एक भव्य पार्टी का आयोजन शानदार होटल में समाजसेवक अनिल थापर द्वारा किया गया जो पिछले काफी सालों से करते आ रहे है।

इस अवसर पर ADGP हरियाणा अलोक मित्तल को विशेष रूप से बच्चों के साथ मस्ती करने के लिए आमन्त्रित किया गया था। अलोक मित्तल ने बच्चों के लिए केक लाए थे। संयोगवश फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के महा-सचिव रविंद्र डुडेजा का जन्मदिन भी था वो भी बच्चों व अलोक मित्तल जी के साथ बड़े ही जोश के साथ केक काट कर मनाया गया। अब बारी थी डीजे पर डांस मस्ती की अलोक मित्तल, अनिल थापर, राकेश अग्रवाल व राजेंद्र कालरा ने पंजाबी व हरियाणवी गानों पर खूब ठुमके लगाए। मौत के साये में जी रहे बच्चों ने अपने सारे गम भुला कर अलोक मित्तल के साथ जी भर कर डांस किया। अलोक मित्तल भी तब तक साथ डांस करते रहे जब तक बच्चें थक नहीं गए। अब बारी थी DCP पंचकूला मनप्रीत सिंह की जिन्होंने बच्चो के साथ खूब डांस किया।

कार्यक्रम में ADGP अलोक मित्तल, अनिल थापर, राकेश अग्रवाल,  DCP मनप्रीत सिंह, जे.के. भाटिया, कमलेश डुडेजा, राजेंद्र कालरा व रविंद्र डुडेजा की आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मानव रचना में 15 मई शुरू होने जा रहा अलग- अलग भाषाओं का समर कैंप

Metro Plus

इनर व्हील क्लब की पहल, नशा मुक्ति केंद्र में बना लाइब्रेरी कॉर्नर

Metro Plus

डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार ऑफ़िस में लीगल असिस्टेंट की अवैध नियुक्ति पर उठे सवाल !

Metro Plus