Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस जिले में हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जा रहे हैं: जिला उपायुक्त

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 14 जून:
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि 13 से 15 जून को प्रात: 7:00 से 8:00 बजे तक जिला स्तर पर तीन दिवसीय योगा प्रोटोकोल कार्यक्रम शुरू होगा। योगा प्रोटोकॉल के तहत इस प्रशिक्षण शिविर में ग्रीवा चालन कटी चालन एवं पेट से संबंधित सभी योग एवं प्राणायाम सिखाया जा रहा है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए सरकारी कार्यालयों में ब्लाक स्तर पर तीन दिवसीय योगा प्रोटोकोल कार्यक्रम पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस जिला में हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का अभ्यास पहले सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में किया गया था। आपको बता दें कि आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए खेल परिसर सैक्टर-12 में तीन दिवसीय योगा प्रोटोकोल कार्यक्रम विगत रविवार को शुरू किया गया था। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को सफल बनाने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खेल परिसर सैक्टर-12 में ग्त 28 मई से 30 मई तक सुबह 6:00से 7:30 बजे तक किया गया था। इस प्रशिक्षण शिविर में फरीदाबाद के सभी प्राइवेट एवं सरकारी संस्थानों के पीटीआई एवं डीपीई को पतंजलि योग समिति एवं आयुष विभाग फरीदाबाद के योग विशेषज्ञ द्वारा योगा प्रोटोकॉल के तहत प्रशिक्षित किया था। इसी कड़ी में कार्यक्रम के तहत ग्त बुधवार 1 जून 2022 से 3 जून 2022 तक अपने अपने प्राइवेट एवं सरकारी संस्थानों में सभी बच्चों को प्रशिक्षित किया गया था। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आठवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 21 जून 2022 को सफल बनाने के लिए आयुष विभाग फरीदाबाद द्वारा किया जा रहा है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने ब्लाक स्तर पर एसडीएम को और जिला स्तर पर सीटीएम को नोडल अधिकारी लगाया है। आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस से पूर्व 20 जून को जिला स्तर और ब्लाक स्तर पर रिहर्सल करने और मैराथन करवाने सहित तमाम ड्युटिया सुनिश्चित की गई। इसके अलावा पीने के पानी की व्यवस्था वीवीआईपी और वीआईपी लोगों के योगाभ्यास करने की व्यवस्था, एंबुलेंस, नींबू पानी, बच्चों के लिए यातायात व्यवस्था सहित अन्य ड्यूटिया भी सुनिश्चित की गई।

Related posts

उपायुक्त जितेंद्र यादव का दावा ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं

Metro Plus

योगा वह क्रिया है जिससे हम अपने स्वास्थ्य को स्वयं सही रख सकते हैं : सुमन बाला

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया ग्रीन-डे

Metro Plus