Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

सीमा त्रिखा ने किया महेंद्र शर्मा मधुकर की पुस्तक मधुरिमा का विमोचन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 मई: ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में कवि महेंद्र शर्मा मधुकर की हाइकू विधा पर आधारित पुस्तक मधुरिमा और कवि समोद सिंह चरौरा की गज़ल संग्रह बरतन की महक का विमोचन आगमन संस्था के बैनर तले किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर बडख़ल विधायिका व मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा ने शिरकत की जबकि आगमन समूह के संस्थापक पवन जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कायाकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष भारत के सुप्रसिद्ध गीतकार अशोक मधुप, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मंचीय कवि दीपक गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, एनजीएफ रेडियो पलवल के निदेशक मुकेश गंभीर व गुरुग्राम से आईं श्रीमती सुशीला श्योरान मौजूद थे।
वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती नमिता राकेश व श्रीमती सुरेखा जैन ने कार्यक्रम का सुंदर ढंग से संचालन किया। समोद व मधुकर ने कवि मनोज मनमौजी के साथ नवोदित प्रतिभाओं को शॉल व अपनी पुस्तकें भेंट करके सम्मानित किया। इनमें सन्दीप जगन बल्लभगढ़, नवनीत नवल इन्द्रा नगर, संजय तन्हा दयालपुर, देवेन्द्र गौड़, श्रीमती दुर्गा सिन्हा, सतीश एकांत पलवल, मनोहर जोशी पलवल, मनोज मिश्रा दिल्ली, सुश्री ज्योतिमा शुक्ला बदरपुर बार्डर, श्रीमती अंकिता सिंह गुरूग्राम, कुलदीप बृजवासी तथा अन्य वरिष्ठ साहित्यकारों का सानिध्य मिला।
जिससे महफिल अंत तक जीवन्त रही उनमें अजय अज्ञात, उमेश कुमार राठी, प्रकाश लखानी, गोंसाईं, प्रकाश चन्द फुलेरिया, अम्बादत्त भट्ट, ज्ञानसिंह मुसाफिर, अजय अक्स,यशदीप कौशिक रेवाड़ी, मोहन शास्त्री जी व अन्य साहित्यकार विशेष तौर पर शामिल थे।

     

 

Related posts

वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की न बरती जाए कोताही: डीसी

Metro Plus

Lions Club Faridabad Old ने लिया 51 जरूरतमंद लड़कियों को नौकरी लगवाने का संकल्प: चिलाना

Metro Plus

गंदे पानी के उपयोग से हर साल लाखों लोग बीमार होते हैं: भारत भूषण

Metro Plus