Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना में सरकारी स्कूलों के हैड के लिए इंटरैक्टिव सैशन का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 मई: फरीदाबाद के स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने के उद्वेश्य के साथ फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट के द्वारा 27 सरकारी स्कूलों के हैड के लिए इंटरैक्टिव सैशन का आयोजन मानव रचना कैंपस में किया गया। यह वह 27 सरकारी स्कूल है जोकि फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट के द्वारा गोद लिए गए हैं और ट्रस्ट का उद्वेश्य इन स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन के स्तर को बढ़ाना है। इस इंटरैक्टिव सैशन में एजुकेशन सिस्टम के स्तर को बढ़ाने से लेकर स्टूडेंट्स के सवर्णीम विकास के बारे में चर्चा की गई।
इस मौके पर मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एमआरआईयू) के वाइस चांसलर डॉ० एन.सी.वाधवा ने कहा कि मानव रचना अपने फाउंडर चेयरमैन डॉ. ओपी भल्ला के क्वालिटी एजुकेश के विजन को साथ लेकर चले हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के समय में स्किल्ड बेस्ट नॉलेज किसी भी देश के विकास में अहम योगदान निभाती है। इसलिए देश को मजबूत इकोनमी बनाने के लिए जरूरी है कि स्टूडेंट्स को कुशलता के साथ तैयार किया जाएगा। इसके लिए लर्निंग व टीचिंग दोनों के लए सहयोग वातावरण प्रदान किया जाना बहुत जरूरी है।
वहीं इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए जाने-माने शिक्षाविद् व एयर फोर्स के सक्वैडर्न लीडर रह चुके युद्धबीर सिंह गुलिया ने कहा कि अध्यापक राष्ट्र निर्माता माने जाते हैं। शिक्षा को बच्चे की नींव के समय पर तरीके से दी जानी बहुत जरूरी है और एक टीचर और स्टूडेंट्स में आपस में एक रिश्ता होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने राइट टू एजुकेशन आरटीई 2009 के बारे में भी बताया।
सेमिनार में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के ट्रस्टी डॉ० एम.एम. कथूरिया, हरियाणा डॉयरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन के स्टेट प्रोग्राम आफिसर डॉ० प्रमोद कुमार, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन आफिसर मनोज कौशिक, मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डीन डॉ०छवि भारगव, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल चार्मवुज के प्रिंसिपल संयोगिता शर्मा, मानव रचना करियर डिवेलपमेंट सेटर की हैड गौरी भसीन व फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट के एडवाइजर डीसी चौधरी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

 

Related posts

प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते अवैध पानी की बिक्री जोरों पर

Metro Plus

HKRNL में पांच साल से कम समय से कार्यरत कर्मचारियों को नहीं हटा रही है सरकार, विरोधियों ने किया दुष्प्रचार!

Metro Plus

DLF Industries Association started a special Swacch Bharat Abhiyan

Metro Plus