Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

क्वालिटी टेस्ट में पतंजलि के कई प्रोडक्ट्स फेल बाबा रामदेव के दावों पर उठे कई सवाल

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 मई: योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के लगभग 40 प्रोडक्ट्स उत्तराखंड स्थित हरिद्वार के आयुर्वेद और यूनानी कार्यालय द्वारा किये गये क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए सूचना के अधिकार आरटीआई के जबाव में यह खुलासा हुआ कि साल 2013 से 2016 के बीच एकत्र किए गए 82 नमूनों में से 32 प्रोडक्ट क्वालिटी टेस्ट में फेल पाए गए साथ ही पतंजलि का दिव्या अमला रस और शिवलिंगी बीज भी क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए।
: पहले भी उठते रहे पतंजलि की क्वालिटी पर सवाल
पिछले महीने पश्चिम बंगाल सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में क्वालिटी टेस्ट में फेल होने के बाद सशस्त्र बलों के कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट सीएसडी ने पतंजलि के आमला के रस की बिक्री पर रोक लगा दी थी। उत्तराखंड राज्य सरकार प्रयोगशाला की रिपोर्ट के मुताबिक पीएच वैल्यू जो पानी में घुलनशील पदार्थों की क्षारीयता को मापता है। अम्ला रस में निर्धारित सीमा से कम पाया गया। पीएच मूल्य वाले सात से कम उत्पादों में अम्लता और अन्य चिकित्सा जटिलताओं का कारण हो सकता है।
रामदेव के सहयोगी और पतंजलि के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने प्रयोगशाला की रिपोर्ट को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा श्विलिंगी बीज एक प्राकृतिक बीज है। हम इसे कैसे दूषित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के द्वारा पतंजलि की छवि को खराब करने का प्रयास है।

Related posts

डायनेस्टी इंटरनेशनल में धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव।

Metro Plus

प्ले बैक सिंगर ऋचा शर्मा ने म्यूजिकल इवनिंग में बिखेरा सूरों का जादू

Metro Plus

Vidyasagar International में धूमधाम से मनाया गया 10वां फाउंडेशन डे

Metro Plus