Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सैक्टर-15 में आरएमसी रोड़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 5 फरवरी
: युवा भाजपा नेता अमन गोयल की उपस्तिथि में ललित सैनी मंडल अध्यक्ष भाजपा ने 15ए हाउस नंबर 912 के सामने 7.50 लाख रुपए की लागत से आरएमसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वहीं जनता को आश्वस्त किया कि शहर में प्राथमिकता वाले कामों को तेजी से कराया जाएगा। सैक्टर-15ए के कॉलोनी वासियों ने मंडल अध्यक्ष भाजपा ललित सैनी और युवा भाजपा नेता अमन गोयल का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। जनता से रूबरू हुए अमन गोयल ने कहा कि इस सड़क की खस्ता हालत के चलते लोगों को यहां से गुजरने में काफी परेशानी हो रही थी। जिसके कारण वाहन तो क्या पैदल चलने वालों को भी भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। यह मामला जब विधायक विपुल गोयल के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने बिना कोई देर किए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर सड़क बनाने के लिए कहा। अमन गोयल ने कहा कि शहर में ऐसी कोई समस्या नहीं रहने देंगे। जिसके कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़े। कॉलोनी वासियों ने सबसे पहले तो अमन गोयल, ललित सैनी का धन्यवाद किया और विधायक विपुल गोयल द्वारा शहर में कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। उद्वघाटन के दौरान एसएन त्यागी, आरसी अरोड़ा, बीएल खरबंदा, अनिल अरोड़ा, एके कश्यप, करन मल्होत्रा, एसएम धीर, विजय शर्मा, छत्रपाल एडवोकेट, नेत्रपाल चौहान मौके पर मौजूद थे।
IMG_1804

Related posts

1952 में भारतवर्ष में पहली बार हुआ था मतदान: राजीव रंजन

Metro Plus

साइबर फ्रॉड: प्रीपेड टेलीग्राम टास्क को लेकर पुलिस ने की एडवाईजरी जारी

Metro Plus

मां शैलपुत्री की पूजा के साथ वैष्णोदेवी मंदिर में शुरू हुई नवरात्रों की धूम

Metro Plus