Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेसी नेता के NEXA को किया जा सकता है कभी भी जमींदोज, नगर निगम अब देगा पोकलेन से कार्यवाही को अंजाम !

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 जनवरी: शहर के कद्दावर कांग्रेसी नेता वासदेव सलूजा तथा गोल्डी सलूजा के एनआईटी में एन.एच.-2 स्थित NEXA सर्विस सैंटर को जमींदोज करने के लिए जहां निगम प्रशासन कभी भी अपनी कार्यवाही को पॉकलेन से अंजाम दे सकता हैं वहीं उक्त कांग्रेसी नेता इस कार्यवाही से बचने के लिए निगमायुक्त का तबादला करने के लिए एड़ी चोटी को जोर लगवाए हुए हैं। देखना यह है कि NEXA जमींदोज होता है या फिर निगमायुक्त का तबादला। दोनों में से किसी एक बात का होना लाजिमी है क्योंकि दोनों ही पक्षों ने इसे अपनी प्रतिष्ठा या कहिए मुंछ की लड़ाई बना लिया है। अब देखना यह है कि दोनों में से विजयश्री का सेहरा किस के सिर बंधता है।
ध्यान रहे कि शहर में आजकल अवैध निर्माणों पर नगर निगम का शिकंजा लगातार कहर बरपाने में लग रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को निगम का शिकार हुआ कांग्रेसी नेता वासदेव सलूजा व गोल्डी सलूजा का एनआईटी के एन.एच.-2 स्थित NEXA सर्विस सैंटर। हालांकि नगर निगम की आधी-अधूरी तैयारियों तथा पॉकलेन ना आ पाने के चलते अवैध रूप से बने इस शोरूम पर पूरी तरह तोडफ़ोड़ नही हो पाई जिसके चलते मात्र दो-तीन पिलर व छज्जे को तोड़कर ही दस्ते को वापिस आना पड़ा। लेकिन जिस तरह से नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्रर पार्थ गुप्ता, जिनके पिता हरियाणा के गृह सचिव हैं ने लोगों के विरोधस्वरूप इस कार्यवाही को बिना किसी पुलिसबल के अंजाम दिलवाया वह वास्तव में काबिलेतारिफ है।
तोडफ़ोड़ का विरोध कर रहे लोगों को समझाने के लिए निगम के निचले स्तर के अधिकारियों के बुलावे पर मौके पर पहुंचे नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्रर पार्थ गुप्ता की मर्दानगी वहां देखने लायक थी। उनके समझाने पर भी जब लोग नहीं माने तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि उन्हें डराने की जरूरत नहीं हैं, यदि आप लोगों ने विरोध किया तो पॉकलेन मशीन आने पर ये पूरा NEXA जमीन पर मिला दिया जाएगा। NEXA का यहां नामोनिशान तक देखने नहीं मिलेगा। जिसके बाद लोगों में डर पैदा हुआ।
ध्यान रहे कि नगर निगम कमिश्रर समीरपाल सरों पिछले कुछ समय से शहर में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए उन्हें जमींदोज करने में लगे हुए हैं। सैनिक कालोनी, 12/2, वाईएमसीए चौक ऐसे कई उदाहरण है जिनको उन्होंने मिट्टी में मिलवा दिया है।
अतिरिक्त निगमायुक्त को नहीं मिला पुलिस बल:-
पार्थ गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कमिश्रर को मौके पर 40-50 पुलिसकर्मी भेजने के लिए कहा था जिस पर उन्होंने उन्हें इसके लिए आश्वस्त कर दिया। लेकिन करीब आधे घंटे बाद मौके पर तीन पुलिसकर्मी तथा एक घंटे में केवल 7 पुलिसकर्मी ही मौके पर पहुंचे जिनमें कि दो तो लेडिज पुलिसकर्मी थी। पार्थ गुप्ता को तो एसएचओ के मौके पर ना पहुंचने पर वहां आए एक थानेदार को यह तक कहना पड़ गया कि क्यां वे खुद जाकर अपनी गाड़ी में उन्हें साथ बैठाकर लाऊं, जोकि यहां एक घंटे से नहीं पहुंच पा रहे हैं। बावजूद इस सबके पार्थ गुप्ता ने जिंदादिली का परिचय देते हुए बिना पॉकलेन के उनके पिलर और छज्जा तो जेसीबी से गिरवा ही दिया।
प्रोपर्टी मालिक ने किया महिलाओं को आगे:-
जिस जमीन पर नेक्सा का यह शोरूम बन रहा है वह जमीन सी.दास नामक प्रसिद्व कंपनी के भगवान दास उर्फ भग्गी के बेटे राजेश भाटिया की है। शोरूम पर होने वाली तोडफ़ोड़ से बचने के लिए राजेश भाटिया ने अपने परिवार की महिलाओं को मौके पर बुलाकर तोडफ़ोड़ करने आए निगम दस्ते की जेसीबी मशीन पर बैठा दिया जिनमें से एक तो भाटिया की वयोवद्व मां भी थी। निगम अधिकारियों पर दवाब बनाने का यह फार्मुला भी उनके काम नहीं आया और पार्थ गुप्ता ने तो उनसे यह कह दिया कि आन लोग इतना गिर गए कि तोडफ़ोड़ से बचने के लिए एक बुढ़ी औरत को लाकर यहां खड़ा कर दिया।

गौरतलब रहे कि मैट्रो प्लस ने कल मंगलवार को हुई इस तोडफ़ोड़ का लाईव प्रसारण किया था।

                                                                                                                      -विस्तृत जानकारी के लिए देखते रहिए मैट्रो प्लस

 

 

Related posts

साईकल यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी द्वारा करवाई गई पुष्प वर्षा ने सतरंगी छठा बिखेरी

Metro Plus

अब हरियाणा में तंबाकू बेचने के लिए जरूरी होगा लाइसेंस……..

Metro Plus

Fogaat School के 12वीं छात्रों की शानदार सफलता

Metro Plus