Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS का 10वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 जून: सैक्टर 31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस बार भी शत-प्रतिशत व अति श्रेष्ठ रहा। एफएमएस आज की पीढ़ी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा व सर्वांगीण विकास के लिए अति उत्तम सुविधाएं प्रदान करता है।
इस अवसर पर ईशा ठाकुर, निश्चय जोशी व पीयूष वर्मा ने सभी विषयों में 10 में से 10 ग्रेड प्राप्त करके एफएमएस को गौरवान्वित किया। अतुल पांडे, ध्रुव शर्मा, हिमांशु सोनी, मान्या चपराना, मेहर खान, सौरभ, शास्वत कुमार चौधरी, स्नेेहा गुप्ता, वंशराज तोमर, विपुल, विशाल मिश्रा और जोया एजाज ने 9 से ज्यादा सीजीपीए प्राप्त कर एफ एमएस स्कूल की उत्कृष्टता का प्रदर्षन किया।
इस मौके पर 42 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में ए वन ग्रेड और 58 विद्यार्थियों ने ए टू ग्रेड प्राप्त करके एफएमएस की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के चैयरमैन एचएस मलिक व प्रधानाचाया शशिबाला और निदेशक उमंग मलिक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य में ओर अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

निरंतर सुधार और विकास पर फोकस के लिए नई प्रक्रिया अपनानी होगी: जे.पी. मल्होत्रा

Metro Plus

विधायक राजेश नागर ने देशभर से आए पहलवानों का हौंसला बढ़ाया

Metro Plus

जिले के नए DC समीरपाल सरो के सम्मान में डीआईपीआरओ ने पढ़े कसीदे

Metro Plus