Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

सखी क्लब के पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम में धनेश अदलक्खा ने किया लोगों को जागरूक

वर्तमान दौर में पर्यावरण असंतुलन की सबसे बढ़ी समस्या ग्लोबल वॉर्मिंग है: धनेश अदलक्खा
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 जून: पॉलिथीन के दुष्प्रभाव को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं देहात डवलपमेंट बैंक लिमिटेड के चेयरमैन व निगम पार्षद धनेश अदलक्खा ने कहा कि वर्तमान दौर में पर्यावरण असंतुलन की सबसे बढ़ी समस्या ग्लोबल वॉर्मिंग है तथा जिसकी वजह से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है और मानव जीवन के कदम विनाश की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में अगर हमने पर्यावरण को बचाने के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। पॉलिथीन पर्यावरण के लिए कितनी खतरनाक है ये हम सबको पता है। लेकिन ये सब जान के भी हम अनजान बन जाते है। लोगों को सबसे पहले इसके दुष्प्रभाव को लेकर स्वयं जागरुक होना होगा। सखी क्लब का यह कार्यक्रम तभी सफल माना जाएगा जब हम सब लोग आज से स्वयं पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद कर देगें। धनेश अदलक्खा यहां सेक्टर-7-10 की मार्केट में सखी क्लब फरीदाबाद द्वारा आयोजित पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर-निगम महापौर सुमन बाला ने की जबकि विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गुप्ता तथा सैक्टर 7-10 मार्किट के प्रधान वासदेव अरोड़ा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
धनेश अदलक्खा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सखी क्लब को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इस जटिल समस्या को खत्म करने की मुहिम में अपना योगदान दिया और लोगों को जागरुक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। उनका यह कदम काबिलेतारीफ है। कार्यक्रम की शुरुआत में सखी क्लब की और से चेयरमैन धनेश अदलक्खा और महापौर सुमन बाला को बुके तथा जूट का बैग देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मार्केट में दुकानदारों व पब्लिक को जूट के बैग बांटकर जागरुक किया गया।
इस जागरुक अभियान में सखी क्लब फरीदाबाद की प्रधान पूजा बंसल, नम्रता मित्तल, रीटा बेहानी, नीतूू गुप्ता, आशा जिंदल, अरूणा गुप्ता, प्रोमिला गुप्ता, कविता गुप्ता, मीनाक्षी गोयल, अनु खंडेलवाल, सुनीता मोहता, अनु ढोकानिया, निधि गोयल, विनोद बंसल, संजीव मित्तल, अनु गर्ग, मंजु ढोकानिया, रेखा माहेश्वरी, सरिता चौधरी, सुमन गोयल, संगीता तपारिया, शालू पसारी, कुसुम बंसल, संजना, मीना जैन आदि महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

 

 

Related posts

अरावली के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रोविजनल सीएलयू के नाम पर हो रहा है करोड़ों का भ्रष्टाचार: विकास चौधरी

Metro Plus

केएल महता वूमेन कॉलेज में मनाया गया महात्मा कन्हैयालाल महता जी का जन्मोत्सव एवं विद्यार्थी अवार्ड दिवस।

Metro Plus

फर्जी पेरेंट्स एसोसिएशनों के नाम पर राजनीति करना चाहता है अभिभावक एकता मंच

Metro Plus