Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

एडवांस्ड इंस्ट्रीट्यूट ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी विनय गुप्ता को भ्रात शोक: रस्म पगड़ी एक फरवरी को

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 27 जनवरी:
एडवांस्ड इंस्ट्रीट्यूट ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन विनय गुप्ता के बड़़े भाई एवं शहर के समाजसेवी व भवानी शंकर अनंगपुरिया चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर चेयरमैन ओमप्रकाश गुप्ता की रस्म पगड़ी सोमवार एक फरवरी को होगी। रस्म पगड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल मैगपाई के सिल्वर जुबली में सायं तीन से चार बजे तक रखी गई है।
गौरतलब रहे कि श्री ओमप्रकाश गुप्ता का आकस्मिक निधन वीरवार 21 जनवरी को हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के खासमखास एवं पारिवारिक सदस्य माने जाने वाले 72 वर्षीय श्री गुप्ता अपने पीछे अपनी पत्नी, बेटे दिव्य गुप्ता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर चले गए। उनके आकस्मिक निधन पर शहर की सामाजिक, धार्मिक, राजनेताओं एवं शिक्षाविदें ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और इस दु:ख की घडी में गुप्ता परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ओमप्रकाश गुप्ता एडवांस्ड इंस्ट्रीट्यूट ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन विनय गुप्ता तथा समाजसेवी पवन गुप्ता के बड़े भाई थे तथा तपेश गुप्ता और एडवोकेट नितेश गुप्ता के ताऊ थे।IMG-20160127-WA0012

Related posts

Modern BP Public स्कूल के बच्चे Movable Toilet का मॉडल तैयार कर CBSE की विज्ञान प्रदर्शन में आए First

Metro Plus

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं में साथ हैं डॉक्टर: आईएमए

Metro Plus

SDM अपराजिता ने कहा, सरकार की हिदायतों के अनुसार चल रहा है खरीफ फसल खरीद का कार्य।

Metro Plus