Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

बड़ा हादसा टला श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ में क्रैश 1 की मौत

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10जून: उत्तराखंड के बद्रीनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से एक चीफ इंजीनियर की मौत हो गई है. ब्रदीनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर हरिद्वार जाने के दौरान हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें सवाल दोनों पायलट घायल हैं और यात्री सुरक्षित हैं. हादसे के तुरंत बाद आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. यह हेलिकॉप्टर मुंबई स्थित क्रिस्टल एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है.

हेलिकॉप्टर ने शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी और टेक ऑफ के तुरंत बाद ही यह जमीन पर आ गिरा. हादसा स्थल के पास ही बिजली के तार भी थे अगर यह चॉपर उससे टकरा जाता तो ज्यादा नुकसान की आशंका  थी. राज्य के मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने गढ़वाल के कमिश्नर विनोद शर्मा को दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं.

जिला प्रशासन ने डीजीसीए को इस हादसे की जानकारी दे दी है. एसपी ‌तृप्ति भट्ट ने बताया कि हादसे के बाद बाहर निकलते वक्त हेलिकाप्टर के ब्लेड से कटने की वजह से इंजीनियर की मौत हो गई जबकि दोनों पायलट सामान्य रूप से घायल  हुए हैं. बाकी पांच यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. मृतक चीफ इंजीनियर का नाम विक्रम लांबा है. प्रशासन ने उनके परिजनों को हादसे के सूचना दे दी है.

Related posts

नूंह, शाहपुर नंगली, टांई, हिरमथला में आफताब अहमद को जमकर मिला लोगों का समर्थन!

Metro Plus

भारत विकास परिषद् संस्कार ने लोहड़ी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया

Metro Plus

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है भाजपा सरकार: चमेली सोलंकी

Metro Plus