Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

समाजसेवी रामदत्त शर्मा व युधिष्ठिर शर्मा ने बुजुर्गो व नेत्रहीनों को कम्बल बांटे

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 जनवरी: डबुआ कॉलोनी वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग व नेत्रहीनों के लिए कम्बल वितरण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी रामदत्त शर्मा व युधिष्ठिर शर्मा ने बुजुर्गो व नेत्रहीनों को कंबल बांटे व उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि समाज के बुजुर्गो की सेवा व जरूरतमंदों की सहायता हमेशा सबको करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा होती है।
इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली, समाजसेवी अतुल त्रिखा, जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष युवा सचिन तंवर, समाजसेवी संजीव कुशवाहा, लिव फॉर नेशन संगठन के संयोजक अनिल कौशिक, ललित शर्मा, तरुण सोनी, रामनिवास वर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

Related posts

FMS में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus

Operation Smile के अंतर्गत क्राइम ब्रांच KAT ने थाना सेंट्रल एरिया से 8 नाबालिक बच्चों को भीख मांगते हुए किया रेस्क्यू

Metro Plus

SRS इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रोशनी का त्योहार दिवाली

Metro Plus