Metro Plus News
उद्योग जगतराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

GST Return ना भरने पर मिल सकती है व्यापारी को सजा: आयुष अग्रवाल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
जालंधर,13 जून: सरकार एक जुलाई से GST लागू करने जा रही है। इसमें एक माह में तीन-तीन Return भरने है। ऐसे में गलती हो सकती है। गलतियों को सुधारने को ज्यादा समय नहीं दिया गया है। व्यापारी इस बात को लेकर परेशान है कि आखिर पुरे माह Return भरने की तैयारी करेंगे या व्यापार करेंगे। वैश्य समाज से आयूष अग्रवाल ने मांग की है कि जीएसटी Return भरने के लिए 6 महीने का समय मिले। अभी तक व्यापारी, एकाउन्टेंट को इस की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में कोई गलती हो गयी तो सरकार व्यापारी के खिलाफ कानूनी कारवाई कर सकती है। आयूष ने कहा कि यह पहली बार है। जब व्यापारी को शारीरिक तौर पर सजा दी जायेगी। इसमें व्यापारियो को परेशानी होनी तय है। इसलिए हम सरकार से गुहार करते है कि सजा का प्रावधान न किया जाए।

Related posts

प्रयास वेलफेयर सोसायटी का प्रयास एक अच्छा प्रयास: सीमा त्रिखा

Metro Plus

ADC सतबीर मान ने फ़रीदाबाद को पोलीथिन मुक्त बनाने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Metro Plus

कोरोना से निपटने के लिए रोटरी क्लब और Shivalik Prints ने PPE किट के रूप में दिया अपना योगदान।

Metro Plus