Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेसी नेता लखन सिंगला परिवार पर नगर निगम की बड़ी कार्यवाही!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 6 सितंबर:
नगर निगम फ़रीदाबाद ओल्ड जोन के Xen तोड़फोड़ ओमबीर सिंह के नेतृत्व में आज निगम दस्ते ने नहर पार अवैध रूप से बने रही बहुमंजिला कमर्शियल इमारत को सील कर दिया। बता दें कि नगर निगम इससे पहले दो अर्थमूवेर्स से इस बिल्डिंग को तोड़ चुका था। लेकिन अब कोरोनाकाल में यहां फिर से इस इमारत में दिन-रात काम चल रहा था।
ये बिल्डिंग बल्लभगढ़ और फ़रीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हुड्डा गुट के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला के भाई टीटू सिंगला के दामाद जितेंद्र गर्ग @ बॉबी की बताई जा रही है जोकि पूर्व पार्षद रोहित सिंगला का जीजा है।
दुकान सीलिंग के अवसर पर Xen ओमबीर सिंह के अलावा SDO DK सोलंकी, JE मनीष सहरावत अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे।
Xen ओमबीर सिंह का कहना है कि ओल्ड जोन में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

RWA की महिलाओं ने किया धूमधाम से डांडिया उत्सव का आयोजन

Metro Plus

छेड़छाड़ व अश्लील पोर्न विडियो भेजने का आरोपी पवन नागपाल कर बैठा अब सरकारी डॉक्टरों से बद्तमीजी!

Metro Plus

कांवड़ यात्रा के दौरान रूट मैप के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त ने किए 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त।

Metro Plus