Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब ग्रेस ने लगाया मेमोग्राफी चैकअप कैंप, 46 महिलाओं की हुई जांच

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 जून: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस द्वारा नवादा-तिगांव गांव में एक नि:शुल्क स्तन कैंसर जांच मेमोग्राफी टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में 46 महिलाओं की जांच की गई। महिलाओं को इस घातक बीमारी से बचने के उपाए बताए गए। उन्हें नियमित रूप से खान-पान पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन गौतम चौधरी ने कहा कि इस जांच शिविर के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली से भी महिलाओं को अवगत कराया गया। इस जांच के लिए विशेष तौर पर मेमोग्राफी टेस्ट वैन को गुडग़ांव से बुलाया गया था। महिलाओं को इस बीमारी के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्हें इस बीमारी से बचने के तरीके बताए गए। किस तरह अनजाने में यह बीमारी महिलाओं को जकड़ती है। इससे अवगत कराया गया।
इस मौके पर उन्होंने इस कार्य में दिलचस्पी दिखाने के लिए स्थानीय सरपंच बेगराज उनके साथियों का आभार व्यक्त किया।
कैंप में क्लब के प्रेजिडेंट इलेक्ट रोटेरियन सतीश गुप्ता, अरुण बजाज, पवन गुप्ता, अलका चौधरी, बीना गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Related posts

किक बॉक्सिंग की टीम ने एकॉर्ड अस्पताल का दौरा कर मौजूद सुविधाओं की सराहना की

Metro Plus

फरीदाबाद क्षेत्र को सही मायनों मेें स्मार्ट विधानसभा बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा: लखन सिंगला

Metro Plus

वैष्णोदेवी मंदिर में अष्ठमी पर कंजक पूजकर की महागौरी की आरती

Metro Plus