Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

Delhi Scholars International School के छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा..

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 दिसम्बर:
अरावली हिल्स में स्थित MVN स्कूल में आयोजित प्रेरणा महोत्सव में दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान समूहगान प्रतियोगिता में स्कूल की कक्षा 8वीं के धैर्य, तीर्थ, कणव, मोहित, तन्मय, आरूषि, समीक्षा, शिवांगी, प्रगति, अत्तिश्या, कुनिका, सराहना आदि छात्रों ने प्रथम स्थान तथा माक्र्स मेकिंग में कक्षा 5वीं की छात्राओं भूमिका और निशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक विद्यालयों ने भाग लिया।
दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा समूहगान में खुशहाली को लेकर गाया गया गीत बहुत ही प्रेरणादायक और मनोहर था। यह गीत स्व-निर्मित (खुद द्वारा बनाया गया) था। छात्रों का गायन कौशल सभी दर्शकों के लिए अत्यंत नयनाभिराम रहा जिसकी निर्णायकमंडल ने जमकर प्रशंसा की।
विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल ने बच्चों को शुभाशीष एवं अपनी शुभकामनाएं दी।
वहीं विद्यालय के प्रबंधक प्रयास दलाल ने इसे छात्रों की लग्न एवं अध्यापकों के परिश्रम का परिणाम कहा। साथ ही भविष्य के लिए छात्रों को अभिप्रेरित किया।
विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं, खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यालय निरंतर ऊंचाइयों को छू रहा है।

Related posts

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार बनाए कड़े कानून: इंदु परमार

Metro Plus

Empowerment Minister, Mrs. Kavita Jain during her surprise visit to Municipal Corporation Panchkula

Metro Plus

अपनी वैक्सीन की डोज लेकर कोरोना को हराए जनता: राजेश नागर

Metro Plus