Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय न०-3 में योग दिवस का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 जून: अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय न०-3 में योग दिवस का मनाया गया। विद्यालय के सभी विद्यार्थीगण, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य सभी कर्मचारियों ने योग दिवस पर योगाभ्यास व प्राणायाम किए। ऋग्वेद के मंत्र संगच्छध्वं…के मंत्रोच्चार द्वारा योग दिवस का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर योग शिक्षिका कुसुम लता शर्मा द्वारा सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, अद्र्व चक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अद्र्व उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्रानमण्डूकासन, मकरासन, भुजंगासन, सेतु वंधासन, पवन मुक्तासन, शवासन, पद्वमासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी आदि आदि प्रकार के योगासन व प्राणायाम करवाए गए।
अंत में संकल्प करवाते हुए सर्वे भवनसुखिन:…. मंत्रोच्चार के द्वारा योगासन का समापन करवाया गया।

  

Related posts

छठ पूजा के अवसर पर समाजसेवियों को सम्मानित किया गया

Metro Plus

Dynasty International स्कूल में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस का संदेश दिया गया।

Metro Plus

मनोनीत पार्षद नहीं बन पाएंगे डिप्टी मेयर और कमेटियों के मेंबर! जानें क्यों?

Metro Plus