Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

MCF का प्रोपर्टी टैक्स ना भरने वालों के प्रोपर्टी पर सीलिंग की कार्यवाही शुरू।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 01 जनवरी:
नगर निगम का प्रोपर्टी टैक्स ना जमा कराने वाले लोग अब हो जाएं सावधान क्योंकि निगम ने अब ऐसे लोगों की प्रोपर्टी पर सीलिंग @ Sealing करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में निगमायुक्त MCF Commissioner ए.मोना श्रीनिवास के आदेशों पर आज वो प्रोपर्टी सील की गई जिनके उपर निगम का 66 लाख, 75 हजार, 659 रूपये बकाया था।

नगर निगम द्वारा सील की गई प्रोपर्टी में सेक्टर-7 मार्किट, वहीं एक निजी मॉल के अंदर शॉप नंबर SA-15 और 18 और LG-06 आदि 12 प्रोपर्टी शामिल थी जिन पर आज नगर निगम के कराधान विभाग फरीदाबाद जोन-1 द्वारा सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

बता दें कि नगर निगम कमिश्नर ए.मोना श्रीनिवास ने सभी कराधान अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है कि अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाले लोगों को नोटिस जारी करें ताकि वे अपना प्रॉपर्टी टैक्स समय रहते जमा करा सकें अन्यथा ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों पर प्रॉपर्टी सीलिंग की कार्यवाही की जायेगी ।

वहीं नगर निगम कमिश्नर ए.मोना श्रीनिवास ने आमजन से अपील की है कि वह समयानुसार अपना प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाएं ताकि वह निगम द्वारा की जाने वाली आगामी कार्यवाही से बच सके। उन्होंने कहा की नगर निगम को प्राप्त होने वाला यह टैक्स शहर के विकास के लिए प्रोपर्टी मालिको से लिया जाता है। समय पर टैक्स जमा होगा तो शहर का विकास भी बेहतर होगा।

Related posts

भारत बचाओ रैली में फरीदाबाद से भारी मात्रा में पहुंचेंगे कोंग्रेसी कार्यकर्ता: आनंद कौशिक

Metro Plus

फौगाट स्कूल के अभिषेक ने नेशनल बॉक्सिंग में जीता रजत पदक

Metro Plus

मंडल आयुक्त ने माना निजी स्कूल प्रबंधक शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रहे हैं: अभिभावक एकता मंच

Metro Plus