Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्वच्छ भारत अभियान में हुमन काईन्ड फाऊंडेशन जैसी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है: सीमा त्रिखा

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 जुलाई: स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने में हुमन काईन्ड फाऊंडेशन जैसी संस्थाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिससे और संस्थाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए यह उद्गार मुख्य संसदीय सचिव एवं बडखल की विधायक सीमा त्रिखा ने सैक्टर- 21 बाईपास रोड़, नजदीक गोल्ड फील्ड स्कूल के समीप कचरा प्रबंधन केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर कहे। इस कचरा प्रबंधन की देख-रेख हुमन काईन्ड फाऊडेंशन द्वारा की जायेगी।
इस मौके पर हुमन काईन्ड फांउडेंशन की संचालिका मोनिका शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। सीमा त्रिखा ने कहा कि हम सभी को देश, प्रदेश, जिला एवं अपने आस-पास को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए और जो भी कूड़ा कचरा हम अपने घरो से निकालते है उसे एक नियमित स्थान पर डाला जाये तो गंदगी का नामोनिशान ही दूर हो जायेगा। इस अवसर पर महापौर सुमन बाला ने कहा कि हम सभी को इस तरह के कार्यो में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए उन्होंने फाऊडेंशन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजहित में करने वाले कार्यो के लिए हुमन काईन्ड जैसी संस्थाएं एक मिसाल बन जाती है। इस अवसर पर पार्षद जसंवत सिंह, मनोज नासवा, सतीश चंदीला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हुमन काईन्ड फाऊडेंशन की संचालिका मोनिका शर्मा ने कहा कि फाऊडेंशन का मुख्य ध्येय स्वच्छ भारत मिशन को पूरी तरह से सफलता की और ले जाना है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की कुछ गलतियों की वजह से शहर गंदा हो रहा है अगर हम सभी एक बात ठान ले कि हम कूड़ा नियमित स्थान पर डाले, गंदगी ना फैलाए तो अवश्य ही हमारा देश, प्रदेश व जिला सौंदर्यीकरण की मिसाल कायम कर सके। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन का जो अभियान चलाया है उसमें सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
मोनिका शर्मा ने कहा कि वह राष्ट्रीय पंचनद सेना के चेयरमैन प्रेम दीवान, जिलाध्यक्ष टेकचंद नन्द्राजोग, महासचिव स. कुलदीप सिंह साहनी सहित अन्य पदाधिकारियों का भी मोनिका शर्मा ने आभार जताया जिन्होंने सदैव उनके कार्यो में उनका सहयोग कर उन्हे मजबूती प्रदान की है। जिसके लिए वह समस्त समिति के पदाधिकारियों का तहेदिल से आभार जताती हूं।
इस अवसर पर विष्णू सूद, दिनेश छाबडा, चुन्नी लाल चोपडा, विजय कंठा, विद्या भूषण आर्य, स. रंजीत सिंह, ईश दुरेजा, सुरेन्द्र सिंह सांगा, तेजिन्द्र सिंह चड्डा, सरबजीत सिंह, अनिल कपूर, नवीन पसरीचा, विनय लांबा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

Chief Minister, Mr. Manohar Lal releasing the poster of the New Education Policy-2015

Metro Plus

सूरजकुंड मेले की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री परोस गए नई बोतल में पुरानी शराब

Metro Plus

पारदर्शिता में विश्वास रखते है नव-नियुक्त जिला उपायुक्त डा० अमित कुमार अग्रवाल

Metro Plus