Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

गजेटियर से होगा छात्रों को सम्पूर्ण लाभ

महेश गुप्ता
चंडीगढ़,17 नवम्बर:
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि प्रत्येक जिले का गजेटियर प्रत्येक जिले के पुस्तकालय और शैक्षणिक संस्थान में रखा जाना चाहिए ताकि विद्यार्थी और अन्य पाठक इससे लाभ उठा सकें।
मुख्यमंत्री ने यह जानकारी आज यहां जिला पानीपत का गजेटियर का विमोचन करते हुए दी। इस अवसर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, मुख्य सचिव डीएस ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व दलीप सिंह और स्टेट एडिटर-कम-सैकेटरी, राजस्व डॉ० सुप्रभा दहिया भी उपस्थित थी।
इस अवसर बोलते हुए वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि गजेटियर एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसलिए इसकी मार्केटिंग भी की जाएगी ताकि यह प्रदेश के सभी स्कूल, कालेजों और पुस्तकालयों में पहुंच सके।
बैठक में बताया गया कि गजेटियर संगठन ने 13 जिला गजेटियर, 2 राज्य गजेटियरों का सार संग्रह तथा इसके अतिरिक्त हरियाणा राज्य क्षेत्र से सम्बंधित विशेष महत्व के अनेक पुराने गजेटियरस व बंदोबस्त रिपोर्टस का पुन: प्रकाशन भी करवाया।
इस गजेटियर में जिला के भौगोलिक नक्शे, इतिहास, जनमानस, कृषि एवं सिंचाई, उद्योग, बैंक व्यवसाय, व्यापार एवं वाणिज्य, संचार प्रणाली, विविध व्यवसाय, आर्थिक प्रवृतियां, कानून व व्यवस्था और न्याय, सामान्य प्रशासन, राजस्व प्रशासन, शिक्षा एवं संस्कृति, चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य, सामाजिक सेवाएं, जन-जीवन, ऐतिहासिक महत्व व पर्यटन आर्कषण इत्यादि के स्थानों का धारा प्रवाह एवं सरल भाषा में दृष्टांत है। पानीपत का यह गजेटियर स्वतन्त्रता के पश्चात हुए राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक सुधारों पर भावपूर्ण समीक्षा के साथ-साथ प्रारंभिक काल से जिला व इसके लोगों के जीवन विकास के आंकड़ों द्वारा तत्थयात्मक लेखा प्रस्तुत करता है। यह दस्तावेज न केवल प्रशासकों, योजनकारों, अनुसंधान, विद्वानों व पत्रकार अपितु पर्यटकों तथा सामान्य जनों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदर्भ पुस्तिका के रूप में कार्य करेगा।

Related posts

कांग्रेस के कार्यकाल में गरीबों को राशन के लिए प्रदर्शन करना पड़ता था, भाजपा सरकार में नहीं: राजेश नागर

Metro Plus

चेयरमैन अजय गौड़ का बदरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Metro Plus

संतोष कुमार अग्रवाल इटली में होने वाली विश्व किकबॉक्सिंग महासंघ की विशेष आम सभा में भाग लेंगे

Metro Plus