Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा कार्यकर्ताओं का टूट का सिलसिला जारी, जमील खान ने थामा आप का दामन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एवं आदर्श कॉलोनी के प्रधान जमीन खान ने अपने साथियों राजेश मटरू, रामबाब, महेश एवं बलराम के साथ पार्टी का दामन थामा और आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जताई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार काम कर रही है, उससे वो बेहद प्रभावित हैं। जबकि हरियाणा में हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक ने क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी की है। न तो लोगों को बिजली मिल पा रही है, न पीने को पानी। बिजली न होने के कारण हमारे परिवार रात भर अंधेरे में बैठे रहते हैं, मगर अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है।
इस मौके पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि हरियाणा में हालात बद से बद्दतर होते जा रहे हैं, अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं और आम जनता को चारों तरफ से लूटा जा रहा है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के ढोल पीटने वाली खट्टर सरकार को वोट देकर आज लोग अपना माथा पीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयास किए हैं और काफी हद तक इसमें सफलता भी पाई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में चलाए जा रहे आम आदमी पार्टी के हरियाणा जोड़ो अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है और पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि केवल आप पार्टी ही आम आदमी व गरीबों की सुनती है ,भाजपा में पैसे का बोलबाला है। गरीब एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को कोई तवज्जो नहीं दी जाती।
इस अवसर पर संगठन मंत्री सुनील ग्रोवर, उपाध्यक्ष राजूद्दीन, शहरी अध्यक्ष बडख़ल विधानसभा स० तेजवंत सिंह, सुबेदार सत्तार, अकिल अहमद, रणधीर भड़ाना, रामवीर सिंह, राजू पांचाल आदि मौजूद थे।

Related posts

Haryana Sports and Youth Affairs Minister, Mr. Anil Vij in a meeting with the Patron-in-Chief of CLTA Mr. Rajan Kashayp at CLTA, Chandigarh.

Metro Plus

सरकारी जमीन से अतिक्रमण और सरकारी जमीन पर डाली हुई सामग्री हटाएं, नहीं तो होगी नीलामी: धीरेंद्र खडग़टा

Metro Plus

रोटेरियन संजीव सूद के पिताजी की रस्म पगड़ी सोमवार, 15 जुलाई को

Metro Plus