Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

FMS प्राइमरी वर्ग के छात्रों ने किया Domino’s Pizza का दौरा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 जुलाई: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल ने अपने छात्रों के लिए Domino’s Pizza आऊटलेट का दौरा आयोजित किया जिसमें प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वहां उन्होंने पिज्ज़ा बनाने के स्लैपिंग, सॉसिंग, चीजींग, बेकिंग, कटिंग एवं पैकिंग जैसे विभिन्न चरणों को समझा एवं सीखा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वयं भी वहां के स्टॉफ के निर्देशानुसार पिज्ज़ा बनाया। अपने हाथों से बनाए पिज्जा को खाकर बच्चे अत्यन्त उत्साहित थे। अंत में बच्चों को जूनियर पिज्ज़ा मेकर के प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। वास्तव में यह दौरा बच्चों के लिए एक अत्यन्त उपयोगी एवं मजेदार अनुभव था।

 

Related posts

शिव मंदिर बल्लबगढ़ में रंगारंग होली महोत्सव

Metro Plus

स्मार्ट सिटी के नाम पर फरीदाबाद को दिया जा रहा धोखा: लखन सिंगला

Metro Plus

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में जादूगर सीपी यादव ने दिखाए जादूई करिश्मे

Metro Plus