Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सैक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर में शनिवार-रविवार को बनेंगे परिवार पहचान पत्र: जितेंद्र कुमार

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 5 नवम्बर:
उपमंडल अधिकारी (ना.) जितेंद्र कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए शनिवार व रविवार को सैक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में दोनों दिन सुबह 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक कोई भी व्यक्ति आकर अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकता है। इसके साथ ही जिन लोगों के पहले से परिवार पहचान पत्र बन चुके हैं वह भी यहां आकर अपने पहचान पत्र को अपडेट करवा सकते हैं।
इस मौके पर उपमंडल अधिकारी (ना.) ने कहा कि परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर सभी नागरिकों की जानकारी पूरी तरह से गोपनीय व सुरक्षित होती है। इसके लिए नागरिकों को परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि परिवार का कोई सदस्य दिव्यांग है। मोबाईल नंबर, 21 वर्ष से अधिक आयु के सभी सदस्यों के बैंक खाता संख्या, आईएफएससी,पैन संख्या, वोटर कार्ड संख्या और यदि बीपीएल परिवार है तो उसकी राशन कार्ड संख्या भी अवश्य हो।
इस मौके पर उन्होंने परिवार पहचान पत्र के फायदे बताते हुए कहा कि इससे सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा रूकेगा और सिर्फ सही लाभार्थियों को ही योजनाओं का लाभ मिलेगा और गलत तरीके से लाभ उठा रहे लोग अलग हो जाएंगे। सरकार के पास पूरा रिकार्ड होगा कि किस व्यक्ति को किस योजना का लाभ मिल रहा है और किसे नहीं। योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। सॉफ्टवेयर निर्धारित आयु सीमा सहित सभी जानकारी निकालकर लाभार्थी का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करेगा। बुढ़ापा पेंशन सहित सभी पेंशन परिवार पहचान पत्र के जरिए मिलेंगी। योजनाओं का लाभ लोगों को उनके दरवाजे पर ही मिलेगा। सरकार को पता रहेगा कि परिवार किस क्षेत्र में रहता है और हर क्षेत्र के लिए अलग से कोड बनाया गया है। शहर व गांवों के लिए अलग से कोड बनेगा।

Related posts

डॉ० प्रशांत भल्ला ने प्रवासी हरियाणा दिवस में किया प्रवासियों, विद्वानों, शिक्षाविदों व उद्योग जगत के दिग्गजों को संबोधित

Metro Plus

NSUI के नीरज कुंदन और छात्रों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय: कृष्ण अत्री

Metro Plus

प्राईवेट स्कूलों की लूट-खसोट व मनमानी के मामले में केन्द्रीय सूचना आयोग में होगी मंच की अपील की सुनवाई

Metro Plus