Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अच्छा नेता होने के सारे गुण राजेश नागर में है: बृजेश पाठक

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 3 अक्टूबर:
हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। कतई भूल न करें, वोट खराब हो जाएगी। भाजपा ही देश व प्रदेश का भला कर सकती है। इसलिए हर जन ध्यान रखे और भाजपा को वोट देकर प्रदेश को मजबूत करें। यह बात उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस्माइलपुर में विधायक राजेश नागर के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही। सभा का आयोजन तिगांव से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक राजेश नागर ने किया था।

इस मौके पर बृजेश पाठक ने राजेश नागर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आपको ऐसा सज्जन और साफ छवि वाला विधायक पूरे प्रदेश में नहीं मिलेगा। हर जन का सम्मान करने वाला और सभी का फोन उठाने वाला ही तो जनप्रतिनिधि चाहिए सभी को। अच्छा नेता होने के सारे गुण राजेश नागर में है। सभी के सुख-दुख में हमेशा तैयार रहते हैं। आने वाली भाजपा सरकार में राजेश नागर को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इसके बाद और मजबूती से विकास कार्य कराएंगे। यहां आने से पहले राजेश नागर के बारे में पता किया था। सभी लोगों ने कहा कि ऐसा विधायक है जो स्पीकर आन करके लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। मुझे यहां आने की बहुत खुशी हुई है। राजेश नागर ने कहा कि उन्होंने नेता नहीं बेटा बनकर सेवा की है। वह मानते हैं कि कोरोना काल में दो साल खराब हो गए, लेकिन इसके बाद विकास कार्यों ने खूब तेजी पकड़ी। आज शहर से गांव को जोडऩे वाली मुख्य सड़कें बन गई हैं। कई बड़ी सौगात क्षेत्र को मिली हैं। भविष्य में कई बड़ी योजनाएं प्लानिंग में हैं। सभी को सिरे चढ़ाया जाएगा। एक बार और मौका देने का मतलब है, तिगांव क्षेत्र के विकास को चार चांद लगाना। उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि देश व प्रदेश हित के बारे में जरूर सोचें। इस मौके पर मौजूद हजारों लोगों तालियां बजाई और हाथ उठाकर समर्थन किया।

इस मौके पर रवि भड़ाना पार्षद, अमित भारद्वाज, उमेश भाटी, उत्कर्ष गर्ग, लाल मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts

स्व० रणवीर हुड्डा के आदर्शो से प्रेरणा लें युवा पीढ़ी: लखन सिंगला

Metro Plus

बारिश का ट्रेलर देख सहमे फरीदाबादी एनआईटी की कॉलोनियों का हुआ बुरा हाल

Metro Plus

Delhi Scholars International School में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Metro Plus