Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेस ने मनाया तीज उत्सव

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 जुलाई: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस द्वारा सावन के इस महीने में तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। डयूड्स एंड डॉल्स स्कूल में हुए इस तीज समारोह में क्लब के सदस्यों के लिए मेहंदी, बैंग्लस, झुला, पप्पट शौ सहित मनोरंजन के अनेक कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में क्लब के करीब 35 सदस्यों ने परिवार सहित हिस्सा लिया। तीज के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए क्लब के प्रधान गौतम चौधरी ने डयूड्स एंड डॉल्स स्कूल के चेयरमैन सी.बी.रावल का धन्यवाद किया।कार्यक्रम में क्लब के प्रधान गौतम चौधरी, सचिव रमेश झंवर, अरूण बजाज, वी.एस.चौधरी, विनोद गर्ग, पवन गुप्ता, अनिल रावल, अलका चौधरी आदि क्लब सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

Related posts

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने नए सत्र में आए छात्रों का स्वागत किया

Metro Plus

स्वच्छ भारत अभियान में हुमन काईन्ड फाऊंडेशन जैसी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है: सीमा त्रिखा

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल ने मनाई फूलों की होली

Metro Plus